Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Dec, 2025 ♦ 11:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बरियातू में गैस चूल्हे के कारोबारी की हत्या का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    बरियातू में गैस चूल्हे के कारोबारी की हत्या का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः बरियातू इलाके में रहने वाले गैस चूल्हे के कारोबारी प्रीतम कुमार सिंह की हत्या की साजिश रांची जेल में रची गई थी. हालांकि प्रीतम सिंह की किस्मत अच्छी थी. दो गोली लगने के बावजूद उनकी जान बच गई. हमले की पूरी साजिश रांची के शातिर अपराधी राज वर्मा ने रांची जेल में बैठकर ही रची थी. रांची पुलिस ने इस मामले में कामयाबी हासिल करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रीतम सिंह पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रांची के सीनियर एसपी के द्वारा सदर डीएसपी, बरियातू थानेदार और टेक सेल की टीम को जिम्मेवारी दी गई थी.

    टेक्निकल सेल और मानव इनपुट के आधार जब पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी तब गोलीबारी के साजिश के तार रांची जेल से जुड़ने लगे. क्योंकि पुलिस के हाथ जो भी सबूत लग रहे थे, वह जेल की तरफ इशारा कर रहे थे. इसी बीच बरियातू थानेदार ज्ञानरंजन को यह जानकारी मिली कि गोलीबारी के लिए अपराधियों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया था वह बरियातू थाना क्षेत्र के रहने वाले दीपक सिंह की है.

    जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले दीपक को धर दबोचा गया. दीपक की निशानदेही पर चुटिया इलाके से वैभव कुमार सिंह उर्फ सन्नी को दबोचा गया. पुलिस की पूछताछ में वैभव और दीपक सिंह ने स्वीकार किया है कि जेल में बंद कुख्यात अपराधी राज वर्मा ने ही प्रीतम सिंह की हत्या करने का आदेश दिया था. पूछताछ में दोनों अपराधियों ने यह बताया है कि राज वर्मा जमीन विवाद और कुछ दूसरी वजह से प्रीतम सिंह से नाराज चल रहा था. इसी वजह से उसने जेल में बैठे बैठे ही उसकी हत्या की साजिश रची थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजज उत्तम आनंद हत्याकांड मामला : हाई कोर्ट ने CBI से पूछा, किस प्रावधान के तहत जांच जारी
    Next Article गिरिडीह : फाइनेंस कर्मी से अपराधियों ने 1.50 लाख छीन हुए फरार, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, कटहल मोड़ हमला मामला में अपराधी गिरफ्तार

    December 18, 2025
    झारखंड

    धनबाद मंडल में अब तत्काल टिकट बुकिंग में ओटीपी सिस्टम लागू

    December 18, 2025
    झारखंड

    धनबाद में गैस रिसाव जांच : नाइट्रोजन फ्लशिंग प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी

    December 18, 2025
    Latest Posts

    रांची पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, कटहल मोड़ हमला मामला में अपराधी गिरफ्तार

    December 18, 2025

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार का 100 वर्ष की आयु में निधन

    December 18, 2025

    धनबाद मंडल में अब तत्काल टिकट बुकिंग में ओटीपी सिस्टम लागू

    December 18, 2025

    म्यांमार में सुबह-सुबह डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके

    December 18, 2025

    थावे दुर्गा मंदिर में चोरी : मां भवानी के सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर

    December 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.