Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Oct, 2025 ♦ 10:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला: गुस्सैल और सनकी पिता ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतारा, शव को जंगल में दफनाया
    झारखंड

    गुमला: गुस्सैल और सनकी पिता ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतारा, शव को जंगल में दफनाया

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मलाः  युवक से बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी. उसके बाद शव को जंगल में दफना दिया. घटना पूसो थाना क्षेत्र के अरको गांव की है. जहां मंगरा उरांव ने प्रेम प्रसंग से तंग आकर अपनी 18 वर्षीय पुत्री की हत्या करीब 1 सप्ताह पूर्व कर शव को अरको जंगल में दफना दिया था. मामले का खुलासा होने पर बुधवार शाम लड़की का शव खोदकर निकाला गया.

    मिली जानकारी के अनुसार पूसो थाना प्रभारी को सूचना मिली कि अरको जंगल मे झरिया नदी किनारे किसी की लाश दफनाई गयी है. वहीं अरको गांव में सरिता कुमारी के संदेहास्पद स्थिति में लापता होने की भी चर्चा सामने आ रही थीं. लेकिन जब मामला सामने आया तो पता चला कि प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर जंगल में दफना दिया, जिसका शव एक हफ्ते बाद बरामद किया गया.

    सूचना के आधार पर पुलिस ने लड़की का शव अरको जंगल से बुधवार को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. वहीं मृतका के पिता मंगरा उरांव को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. इस बाबत थाना प्रभारी सत्यम गुप्ता ने बताया कि बुधवार को अरको जंगल में किसी को दफनाने की सूचना मिली थी.

    इधर अरको गांव में ही मंगरा उरांव द्वारा अपनी बेटी की हत्या कर शव को दफनाए जाने की कानाफूसी व चर्चा भी गांव में जोरों पर थी. चौकीदार की सूचना पर पुलिस द्वारा मृतका के घर जाकर छानबीन की गई तो मंगरा द्वारा बेटी के मेहमान जाने की बात बताई गयी.

    पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो मंगरा ने प्रेम प्रसंग से नाराज होकर अपनी बेटी की हत्या कर 1 सप्ताह पूर्व करने की जानकारी दी. वहीं हत्या के बाद शव को जंगल में दफनाने की बात स्वीकार की. इसके बाद पिता की निशानदेही पर जंगल में गले शव को मजिस्ट्रेट सीओ अरुणिमा एक्का, एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल की उपस्थिति में बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के आरोप में युवती के पिता एवं उसकी मां को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रहीं है. उन्होंने बताया कि हत्या में परिवार के और भी सदस्यों के शामिल होने संभावना व्यक्त की जा रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चू यादव की 6 दिन की रिमांड अवधि खत्म, ED की कोर्ट में पेशी आज
    Next Article देवघर: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी की मौत, दहेज प्रताड़ना मामले में जेल में बंद था

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में मॉनसून की विदाई, ठंड ने दी दस्तक, कुछ ट्रेनें रद्द

    October 14, 2025
    झारखंड

    रांची में कई थानेदारों और ओपी प्रभारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    October 14, 2025
    झारखंड

    धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार

    October 14, 2025
    Latest Posts

    जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी ढेर, बॉर्डर पार कर घुसने की कर रहे थे कोशिश

    October 14, 2025

    सोने-चांदी के दामों में फिर तेजी, धनतेरस पर 1,30,000 तक पहुंचने की उम्मीद

    October 14, 2025

    झारखंड में मॉनसून की विदाई, ठंड ने दी दस्तक, कुछ ट्रेनें रद्द

    October 14, 2025

    रांची में कई थानेदारों और ओपी प्रभारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    October 14, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 14 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.