Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद : 15 पेट्रोल पंपों का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित, जानें क्या है मामला
    झारखंड

    धनबाद : 15 पेट्रोल पंपों का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित, जानें क्या है मामला

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    धनबाद । डीटीओ ओमप्रकाश यादव ने कार्रवाई करते हुए जिले के 15 पेट्रोल पंपों का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित कर दिया है। कई और पेट्रोल पंपों के आवेदन की जांच की जा रही है। डीटीओ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसी संभावना है कि लाइसेंस निलंबन की सूची में पेट्रोल पंपों की संख्या बढ़ सकती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया था। जिला परिवहन पदाधिकारी को विभागीय आदेश दिया गया था कि पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र खोलवाएं।

    जो पंप प्रदूषण जांच उपकरण नहीं लगाते हैं उनपर कार्रवाई करें। जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 140 पेट्रोल पंप हैं। परिवहन विभाग की सख्ती के बाद करीब 50 प्रतिशत पंपों ने प्रदूषण जांच केंद्र खोल लिया है। 69 पेट्रोल पंपों की सूची परिवहन विभाग ने तैयार की थी, जहां प्रदूषण जांच केंद्र नहींं था। परिवहन विभाग ने जब इन पंपों की जांच की तो कुछ ने ऑनलाइन तो कुछ पंपों ने ऑफलाइन आवेदन दे रखा है। वहीं विभाग अन्य बचे पंपों की जांच कर रहा है।
    उल्लेखनीय है कि वाहनों के कारण बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने सभी पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केंद्रों की स्थापना का आदेश दिया था। जिसके बाद सभी पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केंद्र अनिवार्य कर दिया गया है। जिस पेट्रोल पंप में जांच केंद्र नहीं होगा उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इसके लिए पंप संचालकों को नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके कई पंपों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश में सबसे ज्यादा राजनीतिक हत्या हुई है झारखंड में, अब तक झारखंड में 42 हत्या, जबकि बिहार में 12 व यूपी में 3, एनसीआरबी ने जारी किए आंकड़े
    Next Article 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदियां उफान पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.