Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव का रंगारंग आगाज, मुख्यमंत्री और गुरुजी शिबू सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया
    झारखंड

    रांची : दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव का रंगारंग आगाज, मुख्यमंत्री और गुरुजी शिबू सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2022Updated:August 9, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड जनजातीय महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गुरुजी शिबू सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मंत्री चंपई सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे सहित कई गणमान्य शामिल हुए.

    महोत्सव के शुभारंभ मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता गुरुजी शिबू सोरेन के साथ जनजातीय संस्कृति से संबंधित लगे प्रदर्शनी का जायजा लिया. इस अवसर पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संदेश को अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के सचिव के के सोन ने पढते हुए आगंतुकों का स्वागत किया. दो दिवसीय इस महोत्सव में देश विदेश के कलाकार और विद्वान शिरकत कर रहे हैं जो ट्रायबल हिस्ट्री पर विचार रखेंगे.

    जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा यह मेरी सच्चाई है कि मैं आदिवासी हूं. यही मेरी पहचान है और यही मेरा वजूद. आज यह बात अपने समाज की पंचायत के सामने रख रहा हूं. झारखंड ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा जनजातीय लोग रहते हैं और आजादी की लड़ाई में समाज का बहुत योगदान रहा है. झारखंड बंटवारे के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, मैं पूरे देश से आए सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं.

    झारखंड में हर साल जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. आदिवासियों की पहचान के लिए बड़ा संकट खड़ा हुआ है. जिस विविधता के कारण हमें आदिवासी समाज का माना गया है. उसे आज के नीति निर्माता मानने से गुरेज कर रहे हैं. हमारे संवैधानिक मान्यता सिर्फ चर्चा का विषय है. जमीन, संस्कृति और भाषा हम आदिवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. आज की मूल भावना के लिए आदिवासी समाज ही सबसे घृणित है और वह हमें ही कहा जाता है जो विविधता से भरे समूह हैं.

    उनके लिए हम यही माने जाते हैं जहां वन बचाओ जंगल बचाओ की बात होती है लेकिन आदिवासी बचाव की बात कोई नहीं करता.आदिवासी को बचा लो जंगल भी बच जाएगा, जमीन भी बच जाएगी. जानवर भी बस जाएंगे. खनिज संपदा हमारे पास है लेकिन ना तो हमारे पास फैक्ट्री है और ना ही आरा मशीन है. यह सिर्फ और सिर्फ बड़े उद्योगपतियों के पास होता है, कुछ लोगों को आदिवासी नाम से ही चिढ़ होती है.

    वह हमें आदिवासी नहीं वनवासी के नाम से पुकारना चाहते हैं. आज यह जरूरी है कि आदिवासियों के प्रति सम्मान का भाव पैदा हो. आदिवासियों के लिए काम करने की जरूरत है. आदिवासी समाज मेहनत करके खाने वाला स्वाभिमानी समाज है. हम भगवान बिरसा मुंडा और एकलव्य की संतान है. इस समाज को कोई डरा या झुका नहीं सकता. हम वैसे लोग हैं जो गुरु की तस्वीर से ज्ञान सीख लेते हैं, हम पीछे से नहीं सामने से वार करते हैं और होने वाले वार को झेल भी लेते हैं.

    आदिवासी समाज बिखरा हुआ है. हमारा खून एक है, हमारा समाज एक है तो सब लोगों को एकजुट होना चाहिए. आज हमारे पास जो भी है वह हमारे शहीदों की देन है. जिन महापुरुषों ने आदिवासी अस्मिता के लिए अपनी जान दे वही हमारी पूंजी और वही हमारी धरोहर हैं. हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी, गैर आदिवासी और समाज के सभी लोग जय जोहार बोलकर लोगों का अभिनंदन करें.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के बच्चों के लिए गुरु क्रेडिट कार्ड योजना लागू किया जाएगा ताकि युवाओं को पढ़ने लिखने में किसी तरह की दिक्कत ना हो. राज्य में बैंकों की स्थिति यह है कि अगर हेमंत सोरेन बैंकों से लोन लेने जाए तो उन्हें भी लोन नहीं दिया जाएगा और कह दिया जाएगा आपकी जमीन सीएनटी एसपीटी एक्ट में आती है. गाड़ी चलाने वाला गाड़ी का मालिक बन सकता है. सरकार इस तरह की व्यवस्था करने जा रही है कि जो जिस विषय के हुनरमंद हैं, सरकार उन्हें हर सहयोग देगी ताकि वह अपने से हुनरमंद होकर लोगों को भी रोजगार देने का काम करे. अपने समाज के लोगों को आगे बढ़ाए.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : JDU और BJP का गठबंधन टूटा, नीतीश के घर बैठक के बाद JDU का बड़ा फैसला
    Next Article चाईबासा: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों पर भालू ने हमला किया, चार लोग जख्मी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.