Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 3:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»10 लाख, 44 हजार 721 गरीबों को सरकार ने आवास उपलब्ध कराया : रघुवर दास
    जोहार ब्रेकिंग

    10 लाख, 44 हजार 721 गरीबों को सरकार ने आवास उपलब्ध कराया : रघुवर दास

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2019Updated:October 22, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नगर निकाय में निवास करने वाले 1,609 परिवारों को आशियाना उपलब्ध कराने हेतु आवंटन पत्र सौंपा, दीपावली व छठ की दी शुभकामनाएं

    रांची : मंगलवार को सभी गृह प्रवेश करने वाले गरीबों को शुभकामनाएं। आपका जीवन स्तर ऊंचा उठे,आप भी सम्मान की जिंदगी जियें। यही वर्तमान सरकार की कामना है। आप केलिए नवनिर्मित फ्लैट में जाकर अंतर्मन से खुशी हुई कि सरकार अपने गरीब भाई-बहनों को पक्का मकान उपलब्ध कराने में सफल हुई। इस सफलता के लिए उन सभी कारीगरों, संवेदक, नगर विकास विभाग, नगर निगम में कार्यरत सभी लोगों को धन्यवाद। आपने तय समय में सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा करने में सहयोग किया। तय समय पर गरीबों को आवास उपलब्ध हुआ। ये वही गरीब हैं, जिनके नाम पर राजनीति हुई। लेकिन उनको बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। वर्तमान सरकार ने गरीबों की पीड़ा को समझा और 2014 के बाद से इसके लिए प्रयास शुरू हुए। हमारा प्रयास है हम जनता की उम्मीदों, उनकी कसौटी पर खरा उतरें। मुझे खुशी इस बात की भी है कि तालाब किनारे सड़क, किनारे झुग्गी झोपड़ी में जीवन यापन करने वालों के दिन गए। अब राज्य सरकार उनके साथ है। ऐसे लोगों को 2022 तक पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमने कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। नवनिर्मित फ्लैट परिसर के जल्द एक सामुदायिक भवन भी बनेगा। जहां आप अपने सामाजिक क्रियाकलाप कर सकेंगे। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुराना जेल परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास तथा लाभुकों के बीच आवास आवंटन पत्र वितरण कार्यक्रम में कही।

    गरीबों को आवास उपलब्ध कराने में सरकार के बढ़ते कदम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार 2024 तक सभी को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है, वहीं राज्य सरकार 2022 तक सभी गरीब आवास को उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर चल रही है। 2014 के बाद से अब तक शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले एक लाख 88 हजार 758 घर का निर्माण हो चुका है। आदिम जनजातियों को बिरसा मुंडा आवास योजना के तहत अब तक 11 हजार पक्का मकान, मछुआरा भाइयों को उनके कच्चे घर की जगह 9, 680 आवास, विधवा व बेसहारा बहनों को भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत 23,850 आवास दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों को 8 लाख 11 हजार 427 आवास का निर्माण कर उन्हें बसाया गया। इस तरह विगत साढ़े 4 साल में वर्तमान सरकार ने 10 लाख 44 हजार 721 लोगों को आवास उपलब्ध कराया है।

    2022 तक घर घर पानी देने का भी लक्ष्य

    रघुवर दास ने बताया कि आज रांची शहरी जलापूर्ति योजना फेज- टू के तहत 266 करोड़ की लागत से जलापूर्ति योजना का शिलान्यास हो रहा है, इससे पुनदाग, एचईसी, धुर्वा, हटिया क्षेत्र के करीब 55 हजार घरों को पानी उपलब्ध होगा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। पहाड़ों में निवास करने वाले पहाड़िया जनजाति तक हमने पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचा दिया है। डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड से प्राप्त होने वाला एक हजार करोड़ रुपये पेयजल आपूर्ति के लिए खर्च हो रहा है। इस तरह सरकार ने 2022 तक सभी घरों में पाइप लाइन से पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    धुमकड़िया भवन का होगा निर्माण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि करम टोली क्षेत्र में जल्द 1.5 करोड़ की लागत से धुमकड़िया भवन निर्माण हेतु शिलान्यास किया जाएगा। ताकि बाहर से आने वाले हमारे आदिवासी इस भवन में रह सकें। हर गांव में मांझी स्थान निर्माण की योजना पर सरकार काम कर रही है। आदिवासियों का धरोहर सुरक्षित रहे। यह हमारा प्रयास है। सरना मसना स्थल को विकसित करने का काम हो रहा है।

    हम उजाड़ते नहीं पुनर्वास करते हैं

    नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि लोगों को आवास चाहिए, पानी चाहिए, पार्क चाहिए उस निमित काम हो रहा है। वर्तमान सरकार के पास विजन है, इच्छा शक्ति है, निर्णय लेने की क्षमता है, जिसका प्रतिफल है प्रेमनगर, चडरी और जेल तालाब के पास निवास करने वालों के लिए 180 फ्लैट का उद्घाटन। वर्तमान सरकार किसी को उजड़ती नहीं बल्कि पुनर्वास करती है। एचईसी क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में रहनेवाले 8 हजार परिवार के लिए एचईसी से समझौता कर 8 हजार फ्लैट निर्माण की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। आज जलापूर्ति योजना का भी शिलान्यास हो रहा है। इससे एक बड़ी आबादी को लाभ होगा।

    मुख्यमंत्री ने मौके पर रांची नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले कौशिला देवी, फूलमनी लोहराईन, एतवा उरांव, शुकरा महली, महावीर उरांव। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की कामना कुमारी, मंजू देवी, सुनीता देवी, सुनीता देवी-2 और लोकेश बेहरा एवं जमशेदपुर नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले रामलाल सोनकर, दिवाकर मिश्रा, सत्यनारायण सिंह, धीरेन साहू व अन्य को सांकेतिक तौर पर आवास आवंटन का प्रमाणपत्र सौंपा।

    इस अवसर पर राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार, सांसद रांची संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद कुमार, सचिव नगर विकास विभाग अजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त मनोज कुमार, जुडको व नगर निगम के पदाधिकारी, पार्षदगण, लाभुक सहित कई उपास्थिक थे ।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : 13 आइपीएस अधिकारियों का तबादला, सौरभ बने रांची के सिटी एसपी
    Next Article 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मामले में हाई कोर्ट ने एसीबी से मांगा जवाब

    Related Posts

    झारखंड

    फंदे से लटका मिला BBA का छात्र, किराए के मकान में रह कर रहा था पढ़ाई…

    June 21, 2025
    झारखंड

    कभी-कभी कॉपी भी ओरिजिनल से ज्यादा प्यारी लगती है : मंत्री इरफान अंसारी

    June 21, 2025
    गोड्डा

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अदाणी पावर प्लांट और अदाणी फाउंडेशन ने मिलकर किया भव्य आयोजन

    June 21, 2025
    Latest Posts

    फंदे से लटका मिला BBA का छात्र, किराए के मकान में रह कर रहा था पढ़ाई…

    June 21, 2025

    कभी-कभी कॉपी भी ओरिजिनल से ज्यादा प्यारी लगती है : मंत्री इरफान अंसारी

    June 21, 2025

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अदाणी पावर प्लांट और अदाणी फाउंडेशन ने मिलकर किया भव्य आयोजन

    June 21, 2025

    ONSSC 2025 के दूसरे दिन इन तीन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

    June 21, 2025

    दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.