Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 6:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»संत जेवियर कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता “केनरा नॉलेज चैंप” 2019 का आयोजन
    झारखंड

    संत जेवियर कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता “केनरा नॉलेज चैंप” 2019 का आयोजन

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : केनरा बैंक रांची अंचल द्वारा रविवार को संत जेवियर कॉलेज में झारखंड के स्कूलों के लिए राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता “केनरा नॉलेज चैंप” 2019 का पहला चरण आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम की शुरुआत केनरा बैंक के संस्थापक सिद्धांतों में से एक यानी सभी के बीच शिक्षा का प्रसार के आशीष वचन से हुआ। “केनरा नॉलेज चैंप” 2019 के प्रथम चरण के रूप में दिनांक 20.10.2019 को राँची अंचल द्वारा “ज्ञान शक्ति है” थीम के साथ राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता के तहत अंचल स्तर की क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की, क्विज के माध्यम से भारत के युवाओं में छुपी हुई प्रतिभा को निखारकर और नई ऊंचाइयों को हासिल करने में मदद मिल सकेगी। अंचल प्रमुख सुबोध कुमार पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहकर प्रतिभागियों को प्रेरित किया।


    इस आयोजन में झारखंड के शहरी और ग्रामीण स्कूलों से आठवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों ने प्रतिभागिता किया। इस कार्यक्रम में अभिभावक और शिक्षकों के साथ 105 स्कूलों से 204 टीमों के साथ लगभग 850 छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतिभागिता किया।
    इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों के लिए एक प्रारंभिक राउंड था और प्रारंभिक राउंड के तहत योग्य प्रत्येक 2 छात्रों की 6 टीमों के लिए एक अंतिम राउंड था। कार्यक्रम को मेसर्स ग्रे कैप्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के क्विज मास्टर विख्यात मुथ्याला द्वारा किया गया।
    डीएवी बरियातु, रांची से मास्टर श्रीजन कुमार और मास्टर राणा मयंक प्रताप विजेता रहे, जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल, धुर्वा, रांची से मास्टर शाकेब अरसलान और कुमारी सृष्टि सिन्हा और विद्या भारती चिन्मय विद्यालय, जमशेदपुर से मास्टर विनय रेजल और मास्टर प्रतिक राजश्री क्विज प्रतियोगिता के क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता रहे।
    विजेताओं को अंचल प्रमुख, श्री सुबोध कुमार द्वारा ट्रॉफी और प्रमाण पत्र के साथ- साथ विजेताओं को क्रमशः रूपये 50,000 /, रूपये 30,000 / – और रूपये 20,000/ – का नकद पुरस्कार दिया गया।
    केनरा बैंक की विरासत और यात्रा के विवरण के आधार पर एक लकी ड्रा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। लकी ड्रा के विजेताओं को उपहार दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ियों के साथ तारतम्य बनाना है, ताकि युवाओं के आर्थिक जीवन के माध्यम से केनरा बैंक के व्यापार की व्यापकता में सतत वृद्धि की जा सके।
    इस क्विज़ प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को केनरा बैंक के सभी अंचलों में समान रूप से प्रतियोगिता आयोजित होने के बाद बैंक के 114 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवंबर 2019 के दौरान आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article550 वें प्रकाश पर्व पर गुरु नानक सत्संग सभा ने किया वृक्षारोपण
    Next Article पटना से रांची आ रही चंद्रलोक बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल

    Related Posts

    जामताड़ा

    JMM कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला, विरोध में लगाए नारे

    July 3, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा, अंदर मौजूद थे 29 बच्चे

    July 3, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में भी अब रहेगी NDRF की यूनिट, रांची से बुलाने का झंझट हुआ खत्म…

    July 3, 2025
    Latest Posts

    JMM कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला, विरोध में लगाए नारे

    July 3, 2025

    चाईबासा में आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा, अंदर मौजूद थे 29 बच्चे

    July 3, 2025

    जमशेदपुर में भी अब रहेगी NDRF की यूनिट, रांची से बुलाने का झंझट हुआ खत्म…

    July 3, 2025

    ओरमांझी के बिरसा जैविक उद्यान में हाइब्रिड शेर ‘शशांक’ की मौत, पेट में कैंसर निकला कारण

    July 3, 2025

    कंबाइंड सिविल सर्विसेज परीक्षा की मेरिट लिस्ट रद्द करने की याचिका को हाई कोर्ट ने किया खारिज

    July 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.