Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Sep, 2025 ♦ 4:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»जनता के दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 89 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए निर्देश
    बिहार

    जनता के दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 89 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जनता के दरबार में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 89 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। श्री कुमार सोमवार को चार देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम’ में शामिल हुए । इस दौरान उन्होंने सामान्य प्रशासन, गृह, राजस्व एवं भूमि सुधार, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, खान एवं भू-तत्व, निगरानी, निर्वाचन और मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई की।

    जनता के दरबार में गोपालगंज से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से जमीन माफियाओं की शिकायत करते हुए कहा कि गोपालगंज बस स्टैंड के पास उसकी जमीन है। उस पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। जब उसने विरोध किया तो वे लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसपर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

    मुजफ्फरपुर से आए एक अन्य फरियादी ने गुहार लगाते हुए कहा कि उसके घर के दरवाजे पर ही वर्ष 2018 में उसके बच्चे की हत्या कर दी गई। अब तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी तरह एक रिटायर्ड फौजी ने गुहार लगाते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद मुजफ्फरपुर में खरीदी गई उसकी जमीन पर असमाजिक तत्वों ने 2013 से कब्जा कर लिया है और वे आए दिन धमकी देते हैं।

    खगड़यिा से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि उसकी पैतृक भूमि को भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है । जब उन्होंने प्रशासनिक सहायता ली तो आरोपी जेल चले गए, लेकिन जब छूटकर आए तो वे लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। वहीं शेखपुरा एक फरियादी ने कहा कि गलत जमाबंदी की जा रही है और इसकी शिकायत करने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    इसी तरह भोजपुर जिला से आए एक शख्स ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि महिला अंचलाधिकारी अक्सर जमाबंदी रद्द करने की बात करती हैं और अपने एक एजेंट के जरिए पैसे की मांग करती हैं । वहीं सारण से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी जमीन का सरकार ने अधिग्रहण किया है लेकिन अभी तक पैसों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शिबू और हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मांगा समर्थन
    Next Article सरकार का बड़ा फैसला, अब कोई भी होटल और रेस्तरां बिल में अपनी मर्जी से नहीं जोड़ सकेगा सर्विस चार्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अगवा कर किसान की ह’त्या, केला काटने के पुराने विवाद में दिया वारदात को अंजाम

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार कैबिनेट की बैठक में 26 अहम प्रस्तावों पर मुहर

    September 9, 2025
    बिहार

    लालू यादव ने गयाजी में किया पिंडदान…

    September 9, 2025
    Latest Posts

    झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

    September 10, 2025

    CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    September 10, 2025

    आईजी सुनील भास्कर ने छतरपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

    September 10, 2025

    नौ साल से फरार आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

    September 10, 2025

    सियाचिन में शहीद हुए देवघर के लाल को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.