Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Apr, 2026 ♦ 8:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»सेहत»सर्दियों में तेल मालिश करने के हैं कई फायदे, जानें कई समस्याओं से मिलती है मुक्ति
    सेहत

    सर्दियों में तेल मालिश करने के हैं कई फायदे, जानें कई समस्याओं से मिलती है मुक्ति

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    अगर आपके सिर में हल्का दर्द रहता है, तो कोशिश कीजिए कि अगली बार आपको पेनकिलर पिल न लेनी पड़े बल्कि आप तेल मालिश से भी सिरदर्द का ईलाज कर सकते हैं। आयुर्वेद और नैचुरापैथी में मालिश को बेहद अहम माना गया है। इसे कई बीमारियों के ईलाज में प्रभावी माना जाता है। सर्दियों में तेल मालिश के अनेक फायदे होते हैं। आइए, एक नजर डालते हैं तेल मालिश के फायदों पर-

    • सर्दियों में होने वाले त्रिरोगों से मिलती है मुक्ति

    सर्दी के मौसम में इसे बेहद गुणकारी माना गया है। सुबह के समय धूप निकलने के बाद मालिश करानी चाहिए। सर्दियों में मालिश के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल करें। तिल के तेल से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही यह त्रिरोग (वात, पित्त और कफ) नाशक का भी काम करता है।

    • चेहरे पर आता है प्राकृतिक निखार

    मालिश करने से शरीर त्वचा के सभी बंद रोम क्षिद्र खुलने लगतें है। इसके साथ ही त्वचा में रक्त का संचार सुचारू रूप से होने लगता है। प्रतिदिन मालिश करने से आपका चेहरा चमकने लगता है। इसके अलावा मालिश करवाने के बजाये मालिश खुद करना भी काफी असरदार होता है। बस इसके लिए आपको मालिश करने का सही तरीका आना चाहिए।

    •  चेहरे पर होने वाले पिम्पल से मिलती है मुक्ति

    मालिश से त्वचा की मृत कोशिकाएं साफ होती हैं और त्वचा को जरुरी पोषण तत्व मिलते हैं जिससे त्वचा चमकदार हो जाती है। मालिश से त्वचा के नीचे जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे त्वचा नर्म और मुलायम हो जाती है। मालिश करने से त्वचा पर कील मुंहासे निकलना बंद हो जाते हैं।

    • बालों में डैंड्रफ की समस्या

    बालों में सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है, जिससे आपके बाल भी झड़ने लगते हैं। कुछ लोगों को सर्दियों में इतनी समस्या हो जाती है कि डैंड्रफ उनके कपड़ों और बालों में साफ दिखने लगता है। ऐसे में आप सिर में ऑइल मसाज करके इन समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।

    • शरीर बनता है ऊर्जावान

    अगर आपके शरीर में हमेशा थकावट रहती है, तो आप हफ्ते में दो बार तेल मालिश करा सकते हैं, जिससे न सिर्फ आपको छोटी-मोटी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी बल्कि आपके शरीर में ऊर्जा का संचार भी होगा।

    • तेल मालिश से जुड़े टिप्स

    टांग पर मालिश जांघ से पैर की ओर करनी चाहिए। घुटनों पर गोल-गोल मालिश करें। तलुवों पर ऐड़ी से उंगलियों की ओर मसाल करें।
    सिर की मसाज के लिए रूम टेम्प्रेचर पर रखे तेल और बाकी हिस्सों के लिए गुनगुने तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
    मालिश कराने के करीब 15 मिनट बाद नहाया जा सकता है। नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। साबुन की जगह उबटन लगाएं।

    #Online news Helth news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं से बात करूंगा : गांगुली
    Next Article 10वीं पास के लिए भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवकों की 5476 भर्तियां, जल्द करें आवेदन

    Related Posts

    झारखंड

    गर्मी शुरू होते ही एक्टिव हुआ धनबाद नगर निगम, जल संकट से निपटने की तैयारी तेज

    April 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में शराबबंदी पर फिर बहस तेज, एनडीए विधायक ने CM सम्राट चौधरी से की समीक्षा की मांग

    April 16, 2026
    देश

    गृह मंत्री ने किया ऐलान, डिजिटल जनगणना के साथ शुरू होगी जाति गणना की प्रक्रिया

    April 16, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : रांची के चुटिया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़, 250 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, दो हिरासत में (VIDEO)

    April 16, 2026

    जैक 8वीं का रिजल्ट जारी : रांची नंबर वन, 96.8% बच्चों ने पास होकर बढ़ाया मान

    April 16, 2026

    रिटायर्ड जज अमिताभ कुमार गुप्ता होंगे झारखंड के लोकायुक्त, जल्द लेंगे शपथ

    April 16, 2026

    नक्सल मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर और एक जवान दिल्ली रेफर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया गया एयरपोर्ट

    April 16, 2026

    आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर डीजीपी सख्त, हर जिले में नोडल अफसर तैनात करने का निर्देश

    April 16, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.