Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चुटिया में नाबालिग रिक्शा चालक ने एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या की, गिरफ्तार
    झारखंड

    चुटिया में नाबालिग रिक्शा चालक ने एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या की, गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: चुटिया इलाके में बुजुर्ग महिला रुक्मिणी देवी हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस हत्या के पीछे 15 साल के नाबालिग का हाथ है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नाबालिग ने 90 रुपये के विवाद में 65 वर्षीय महिला रुक्मिणी देवी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं उसने बुजुर्ग महिला के पास से 1940 रुपये भी लूट लिया था. दरअसल बुजुर्ग महिला कोयला बेचती थी, इस वजह से कोयला की ढु़लाई उसी रिक्शे से करती थी, जिसे नाबालिग चलाता था. घटना वाले दिन नाबालिग ने बुजुर्ग महिला का कोयला ढुलाई किया था.

    इसके एवज में 100 रुपये बाकी था, इसके बाद महिला उसे लेकर गोबर चुनने के लिए घर से करीब एक किलोमीटर दूर ले गई. जहां, उसने एक किलाेमीटर का भाड़ा जोड़कर 110 रुपये मांगे, लेकिन महिला उसे 20 रुपये दे रही थी. इसपर नाबालिग भड़क गया और बोला पूरे पैसे दो वरना ठीक नहीं होगा. जिसके बाद महिला ने नबालिग को एक थप्पड़ जड़ दिया और उसे गालियां भी दी. इसपर नाबालिग गुस्से में आया और बगल में रखे एक पत्थर को उठाकर उसके सिर पर मार दिया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई.

    बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद नबालिग अपने पिता और भाई के साथ बिहार के सासाराम भाग रहा था. इस दौरान पुलिस ने उसे खादगाढ़ा बस स्टैंड से दबोच लिया. पकड़े जाने के बाद नाबालिग लड़के के पास से खून लगे कपड़े और लूटे गए रकम में से 900 रुपये बरामद किए गए. चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि आरोपी नाबालिग महिला के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर रहता है.

    पुलिस की पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि 110 रुपए के एवज में वह उसे 20 रुपए दे रही थी, जबकि उसके बटुए में नोटों की गड्डी थी. नाबालिग ने उससे कहा कि वह पैसे रहते हुए भी क्यों नहीं दे रही है तो महिला उससे उलझ गई. इस दौरान महिला को पत्थर से मारकर वह पैसा लूटने लगा लेकिन महिला ने उसे पकड़ लिया. जिसके बाद नाबालिग ने महिला के सिर पर कई बार पत्थर से वार कर दिया और बटुआ लेकर फरार हो गया. बटुए में 1940 रुपए थे, जिसमें से एक हजार रुपए का उसने शराब पी लिया. बाकी पैसे बिहार भागने के सिए बचाकर रखे थे.

    सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग: पुलिस ने हत्यारे की तलाश में आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज खंगालकर की. सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल की ओर आने-जाने वालों को देखा गया. इसपर वह नाबालिग घटना के समय घटनास्थल की ओर आता और जाता दिखा. इसपर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. नबाालिग आरोपी घर छोड़कर इधर-उधर रहने लगा. इस बीच शुक्रवार को वह बिहार भागने की तैयारी में था. पुलिस को सूचना मिली कि सासाराम जाने वाली बस से भागने वाला है. इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया. मौके से आरोपी के पिता और भाई भी हिरासत में लिए गए थे. जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा: ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी पर किया हमला, पुलिस जवान को बंधक बनाया
    Next Article लातेहार : बरवाडीह रेलवे स्टेशन के पास शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का इंजन बेपटरी, राहत और बचाव कार्य आरंभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.