Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
    देश

    अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    अनंतनाग : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मंगलवार देर रात आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद से सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर लिया। बुधवार तड़के आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद से पांच घंटे से चल रही इस मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
    दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने लगातार दूसरे दिन हमला किया। सोमवार को शोपियां में सेब लाद रहे ट्रक के चालक की हत्या के बाद मंगलवार शाम को पुलवामा चौक पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया।

    हालांकि, ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा नहीं। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया। इस बीच शोपियां में ट्रक चालक की हत्या के बाद पुलिस ने 15 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

    प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला है कि घटना में चार आतंकी शामिल थे, जिनमें एक के पाकिस्तानी होने का शक है। बताते हैं कि दो आतंकी ट्रक के आगे और दो पीछे थे।

    घटना में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ट्रक चालक का शव राजस्थान भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि शोपियां जिले के सिंधु सरमाल इलाके में आतंकियों ने सेब लाद रहे राजस्थान नंबर के ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    इसके बाद ट्रक को आग लगा दी। आतंकियों ने बगीचे के मालिक की भी पिटाई की थी। चालक की शिनाख्त शरीफ खान के रूप में हुई थी। माना जा रहा है कि आतंकियों ने दहशत फैलाने के लिए हत्या की है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 16 अक्टूबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दोनों भाईयों को एयर एम्बुलेंस से भेजा गया दिल्ली अपोलो, बेहतर इलाज के लिए परिजन ले गए अपोलो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026
    Latest Posts

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.