Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना का नगर विकास सचिव ने लिया जायजा, 22 अक्तूबर को मुख्यमंत्री करेंगे सांकेतिक आवंटन
    झारखंड

    रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना का नगर विकास सचिव ने लिया जायजा, 22 अक्तूबर को मुख्यमंत्री करेंगे सांकेतिक आवंटन

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । बिरसा मुंडा स्मृति पार्क के समीप बने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के आशियाने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। इस योजना के तहत आसपास के स्लम में रहने वाले गरीबों को आवास आवंटित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास 22 अक्टूबर को इस योजना के लाभुको को सांकेतिक रूप से आवास आवंटन पत्र सौंपेंगे।

    मंगलवार को नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह और निदेशक नगरीय प्रशासन मृत्युंजय वरणवाल ने आवास आवंटन पत्र कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा किया। नगर विकास सचिव ने बिरसा स्मृति पार्क प्रधानमंत्री आवास योजना को मॉडल के रूप में तैयार करने का निर्देश दिया। यह आवासीय योजना जुडको द्वारा क्रियान्वित करायी जा रही है।

    सचिव सिंह ने संवेदक को निर्देश दिया कि ब्लाक अ को 20 अक्टूबर तक हर हाल में तैयार कर दें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कम से कम एक आवास पूरी तरह फर्निश कर दिया जाये ताकि आवास के मॉडल से पूरे राज्य के लाभुकों को परिचित कराया जा सके। इससे लाभुकों को यह मालूम हो पायेगा कि उनको मिलने वाले आशियाने का डिजायन क्या होगा। इस आवासीय कालोनी के चारों तरफ बांउड्री वॉल होगी, जबकि अन्य स्थानों पर बारबेड वायर से घेराबंदी की जायेगी।

    बिरसा मुंडा स्मृति पार्क प्रधानमंत्री आवासीय योजना में कुल 180 जी प्लस 3 आवास दो ब्लाक में बने है। इस योजना को जुडको की देखरेख में समय से पहले पूरा कर लिया गया है। 21 फरवरी 2020 तक इस योजना को पूरा किया जाना था। फिलहाल 153 लाभुकों को आंवटन पत्र दिया जा रहा है। इन लाभुकों को झोपड़पट्टी से निकल कर टाइल्स युक्त आवास में जाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। 22 अक्टूबर को शिविर लगाकर लाभुकों को बैंक से ऋण दिलाने की भी प्रक्रिया पूरी की जायेगी। प्रत्येक आवास 316 वर्ग फुट का होगा, जबकि आवास में एक बेडरूम, बड़ा किचेन, बाथरुम, एक लिविंग हॉल और बालकनी का प्रावधान किया गया है। निरीक्षण के क्रम में जुडको के पीडीटी राजीव कुमार वासुदेवा, महाप्रबंधक विनय कुमार राय, डीजीएम पीके सिंह और एपीएम अस्तित्व आनंद उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : पीएमसीएच में डेंगू मरीजों से मिलने गए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर युवक ने फेंकी स्याही
    Next Article रॉयल एनफील्ड बुलेट का फर्जी नंबर लगा कर अपाची गाड़ी से अपराधी पहुंचे थे गहना घर, अब तक नही मिला कोई सुराग

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    JPSC / JSSC

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

    August 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.