Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 12:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में गोलीबारी, दस की मौत
    विदेश

    न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में गोलीबारी, दस की मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बफेलो: सेना की वर्दी पहने 18 वर्षीय श्वेत युवक ने अमेरिका के बफेलो शहर के एक सुपरमार्केट में शनिवार को राइफल से अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने इसे ‘नस्ली भावना से प्रेरित हिंसक चरमपंथ’ करार दिया है. उन्होंने बताया कि हमलावर ने ढाल के तौर पर कवच धारण कर रखा था. उसने एक हेलमेट भी पहन रखा था, जिस पर लगे कैमरे से उसने घटना का सीधा प्रसारण किया.

    खबरों के मुताबिक, हमलावर ने टॉप्स फ्रेंडली मार्केट में ज्यादातर अश्वेत खरीदारों और कर्मचारियों को निशाना बनाया. कम से कम दो मिनट तक उसने स्ट्रीमिंग मंच ‘ट्विच’ पर गोलीबारी का प्रसारण किया. हालांकि, इस मंच ने तुरंत ही उसका प्रसारण रोक दिया. पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने से पहले हमलावर ने 11 अश्वेत और दो श्वेत लोगों को गोली मारी. बाद में वह एक न्यायाधीश के समक्ष पेश हुआ और उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.

    गवर्नर कैथी होचुल ने कहा, मैं उम्मीद करती हूं कि यह शख्स, यह श्वेत वर्चस्ववादी, जिसने एक निर्दोष समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध को अंजाम दिया है, वह अपनी बाकी की पूरी जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे काटेगा. हमलावर की पहचान दक्षिण-पूर्वी बफेलो से करीब 320 किलोमीटर दूर स्थित न्यूयॉर्क के कॉन्क्लिन निवासी पैटन गेंड्रोन के रूप में की गई है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह हमले को अंजाम देने के लिए गेंड्रोन कॉन्क्लिन से बफेलो क्यों आया. सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में उसे अपनी कार से सुपरमार्केट पहुंचते देखा जा सकता है.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअक्षय कुमार हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, कान का दौरा किया रद्द
    Next Article चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    भारत से हार का दंश और पाकिस्तान की बौखलाहट: TTP के सनसनीखेज खुलासे ने खोली पाक सेना की पोल

    April 27, 2026
    विदेश

     ईरान में हालात सुधरने के संकेत, तेहरान एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू

    April 25, 2026
    विदेश

    ट्रंप का ऐलान- ईरान पर परमाणु हथियार नहीं चलाएगा अमेरिका

    April 24, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.