Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पुंदाग: युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और बंधक बनाया गया, प्राथमिकी दर्ज
    झारखंड

    पुंदाग: युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और बंधक बनाया गया, प्राथमिकी दर्ज

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पुंदाग में नौकरी देने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने चार युवकों को 20 हजार रुपये और ओरिजिनल सर्टिफिकेट लेकर बुलाया गया था. इन चारों युवाओं को अपने 100 परिचितों से ठगी करने को कहा गया. जिसका विरोध करने पर सभी को बंधक बना लिया गया. किसी तरह चारों यवक वहां से भाग कर थाने पहुंचने में सफल रहे और प्राथमिकी दर्ज कराई. इस संबंध में जमशेदपुर के परसुडीह निवासी बोसेन मांझी ने 19 अप्रैल को पुंदाग ओपी में छह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुंदाग पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

    जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है उनमें शेख असलम, विक्की कुमार मोहली, प्रेम कुमार, विकास कुमार मोहली, सोनू कुमार और पूजा कुमारी नायक शामिल हैं. इन सभी पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और बंधक बना पैसे वसूलने का आरोप है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि 10 अप्रैल को बोसेन मांझी को पूजा नायक ने अपने मोबाइल से फोन किया और नौकरी के लिए 20 हजार रुपये लेकर आने को कहा. बोसेन ने उसपर विश्वास कर 20 हजार रुपये कर्ज लिया और पुंदाग स्थित आईएसएम चौक के पास पहुंचा.

    आईएसएम चौक से पूजा उसे एक मकान में ले जाया गया. वहां पर एक कमरे में बोसेन को रखा गया. वहां पहले से चार युवक अभिषेक प्रसाद, सूरज कुमार ठाकुर, मनोज कुमार रूके हुए थे. वे भी उसी दिन करीब 11.30 बजे इंटरव्यू के लिए आए थे. आरोप है कि सभी को विक्की कुमार मोहली और सोनू कुमार द्वारा इंटरव्यू दिलाने के नाम पर दूसरे कमरे में ले जाया गया. सभी से उनका ओरिजिनल सर्टिफिकेट और 20-20 हजार रुपया लिया गया. सभी से कुल 80 हजार रुपये लेने के बाद कहा गया कि 15 दिनों की ट्रेनिंग उन्हें दिलाई जाएगी.

    पांच दिन बाद सभी को ठगी करने के लिए कहा गया: पांच दिन बाद जब सभी नौकरी के लिए शेख असलम और विक्की कुमार मोहली के पास पहुंचे. दोनों ने उन्हें कहा अपने जानने वाले 100 लोगों का नंबर दो. फिर कहा गया कि सभी को फोन कर कहें कि नौकरी चाहिए तो 20 हजार रुपये लेकर आए. इस पैसे में से उन्हें कमीशन मिलेगा. उन्हें कहा गया कि तुम्हें इनसे ठगी करनी है.

    विरोध करने पर बना लिया बंधक: चारों युवक ने जब ठगी करने से मना कर दिया तो सभी के साथ गाली गलौज किया गया. फिर चारों को बंधक बना लिया गया. चारों को कमरे में बंद कर निगरानी के लिए एक गार्ड को बाहर दरवाजे के पास खड़ा कर दिया गया. चारों को मानसिक रूप से काफी परेशान किया गया. धमकी दी गई और कहा गया कि अगर यहां से निकलना है, तो 50 हजार रुपये की रंगदारी देनी होगी. किसी तरह चारों मौका देख कर वहां से भाग निकले और थाने में मामले की जानकारी दी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद: नवविवाहिता ने आत्महत्या, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया
    Next Article पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रनों से मात दी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.