Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराया, अंक तालिका में टॉप 4 में जगह बनाई
    खेल-सिनेमा

    IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराया, अंक तालिका में टॉप 4 में जगह बनाई

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2022No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: IPL 2022 के 37वें मुकाबले में लखनऊ जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को पटखनी दी. आज के मुकाबले में LSG ने टॉस हारकर पहले बब्लेबाजी की और मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 169 का लक्ष्य रखा. मुकाबले में मुंबई 8 विकेट पर महज 132 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा. यह मुंबई की लगातार 8वीं हार है. मुंहई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 39 रन बनाए और टॉप स्कोरर रहे. लेकिन वो जीत की पारी खेलने में फिर से नाकाम साबित हुए. सबसे बडा झटका रहा ईशान किशन का जो फिर से फ्लॉप रहे जबकि उनकी बोली 15 करोड़ की थी. केएल राहुल (103) की शानदार बल्लेबाजी और क्रुणाल पांड्या (3/19) की गेंदबाजी की वजह से यहां वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 36 रन से हरा दिया. लखनऊ ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए थे.

    मुंबई की ओर से तिलक वर्मा और कीरोन पोलार्ड के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई. 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही. कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत की. लखनऊ की तरफ से पहला ओवर मोहसिन खान ने किया. उन्होंने इस ओवर में 11 रन दिए. पॉवर प्ले की बात करें तो टीम ने बिना विकेट गंवाए छह ओवर में 43 रन बना लिए थे. हालांकि, इस दौरान किशन अपने धीमे अंदाज में दिखे और शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. गेंदबाज रवि बिश्नोई ने मुंबई को पहला झटका किशन के रूप में दिया. उन्होंने नीलामी में 15 करोड़ रुपये में बिकने वाले किशन को होल्डर के हाथों कैच कराया. गेंदबाज ने अपने पहले ओवर में एक विकेट लेकर पांच रन दिए. किशन के आउट होने के बाद ब्रेविस क्रीज पर आए. उन्होंने शर्मा के साथ पारी को आगे बढ़ाया. हालांकि, ब्रेविस ज्यादा देर टिक नहीं पाए.

    दूसरे गेंदबाज मोहसिन खान ने ब्रेविस को चमीरा के हाथों कैच कराया और मुंबई को दूसरा झटका दिया. ब्रेविस पांच गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए. नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट पर 56 रन था. उनके बाद सूर्य कुमार यादव क्रीज पर आए. मुंबई को 59 के स्कोर पर एक और बड़ा झटका लगा, जिसमें क्रुणाल पांड्या ने शर्मा को कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच कराया. इस दौरान शर्मा अपनी पिछली पारियों से अच्छा खेले और 31 गेंदों में 39 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे. शर्मा के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने पारी को संभाला.

    MI का कांंटो भर सफर: मुंबई इंडियंस एक बार फिर से मुश्किल में आ गई है. टीम ने अपने शीर्ष के चार बड़े खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए. आयुष बदोनी ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव (7) को केएल राहुल के हाथों कैच कराया. उनके बाद कीरोन पोलार्ड क्रीज पर आए. तिलक वर्मा ने रवि बिश्नोई के तीसरे ओवर में दो छक्के लगाए और कुल 16 रन बटोरे. वर्मा ने पारी की अच्छी शुरुआत की, लेकिन यह साझेदारी होल्डर को अच्छी नहीं लगी और अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा को कैच आउट कराया. वर्मा ने इस दौरान 27 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 38 रन बनाए. वर्मा के आउट होने के बाद डैनियल सैम्स क्रीज पर आए.

    लखनऊ की ओर से आखिरी ओवर क्रुणाल पांड्या ने किया जब मुंबई टीम को जीत के लिए 38 रन की जरूरत थी. क्रुणाल पांड्या ने इस दौरान आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाए और एक रन आउट कराया. उन्होंने ओवर में पहला विकेट पोलार्ड का झटका. पोलार्ड दीपक हुड्डा के हाथों कैच थमा बैठे. वहीं, दूसरा विकेट जयदेव उनादकत के रूप में रन आउट कराया और तीसरा विकेट डैनियल सैम्स का झटका.

    IPL
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज : मंडल कारा में बंद एक महिला की मौत, परिजनों और बंदियों ने हंगामा किया
    Next Article स्कूलों में भी कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने का निर्देश, सामूहिक प्रार्थना, सांस्कृतिक और खेल आयोजन पर रोक

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.