Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 11:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झामुमो सांसद विजय हांसदा के भाई की बरहड़वा में ट्रेन से कटकर मौत
    झारखंड

    झामुमो सांसद विजय हांसदा के भाई की बरहड़वा में ट्रेन से कटकर मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बरहड़वा : राजमहल लोकसभा क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय हांसदा के भाई की आज सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक लगभग 40 वर्षीय अजय हांसदा के चाचा के पुत्र थे। घटना शनिवार सुबह करीब आठ बजे की है। मालूम हो कि विजय हांसदा झामुमो के टिकट पर राजमहल से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं।

    घटना बरहड़वा रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुई। सुबह में शव देखकर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी जिला और रेल पुलिस को दी। इसके बाद शव की पहचान सांसद विजय हांसदा के चचेरे भाई अजय हांसदा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर बरहड़वा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है। एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

    बताया जाता है कि अजय हांसदा सांसद विजय हांसदा के चाचा छट्ठू हांसदा के बेटे थे। गांव पर ही रहते थे। अजय के पिता की मौत हो चुकी है। मां शिक्षिका थीं, जो अब रिटायर हो चुकी हैं। अजय हांसदा की एक बहन भी है। उनका एक बेटा है, जिसकी उम्र आठ-दस साल के करीब है। जानकारी के अनुसार, कुछ साल पहले उन्‍होंने पंचायत समिति का चुनाव जीता था। हालांकि अब वह क्षेत्र नगर परिषद में आ गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विजय हांसदा के शुभचिंतक उनके घर पहुंचने लगे हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर पर मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी जांच, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
    Next Article उपचुनाव के परिणाम: आसनसोल लोकसभा सीट पर TMC के शत्रुघ्न सिन्हा, जबकि बालीगंज विधानसभा सीट पर बाबुल सुप्रियो जीते

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025
    झारखंड

    जर्जर सड़क पर धान रोपकर हुआ विरोध, बोले– रोड नहीं तो टोल टैक्स बंद…

    July 26, 2025
    जामताड़ा

    शिक्षक का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, तन्मय कुमार महतो 82 वां स्थान प्राप्त कर बने डिप्टी कलेक्टर

    July 26, 2025
    Latest Posts

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025

    जर्जर सड़क पर धान रोपकर हुआ विरोध, बोले– रोड नहीं तो टोल टैक्स बंद…

    July 26, 2025

    शिक्षक का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, तन्मय कुमार महतो 82 वां स्थान प्राप्त कर बने डिप्टी कलेक्टर

    July 26, 2025

    जामताड़ा पुलिस मूल कर्तव्य से भटक गई, उगाही पर है फोकस : राजेश कुमार महतो

    July 26, 2025

    डैम में नहाने गए छह दोस्तों में से चार की मौत, शोक में डूबा दलाईकेला गांव…

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.