Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ : बरकाकाना जोड़ा तालाब में मिला शिक्षिका का शव, छह दिनों से थी लापता
    झारखंड

    रामगढ़ : बरकाकाना जोड़ा तालाब में मिला शिक्षिका का शव, छह दिनों से थी लापता

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रामगढ़ । छह दिनों से लापता केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा की शिक्षिका कुमारी अंकिता का शव शनिवार की सुबह बरकाकाना रेलवे जोड़ा तालाब में पाया गया है। संदेहास्पद स्थिति में शिक्षिका का शव मिलते ही इलाके मेें सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। रामगढ़ पुलिस भी वहां पहुंचकर शव की छानबीन शुरू कर दी है।

    हरियाणा के गुरुग्राम में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में कार्यरत जहानाबाद निवासी शिक्षिका अंकिता के पति वेद प्रकाश ने 9 अक्टूबर को रामगढ़ थाने में लापता होने का सनहा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने लापता शिक्षिका की छानबीन शुरू कर दी थी। वेदप्रकाश के अनुसार 25 वर्षीय कुमारी अंकिता केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा में कार्यरत थी। वह रामगढ़ के गौशाला रोड, विकास नगर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में अखिलेश शर्मा के मकान में किराए पर रह रही थी। करीब 15 दिन पहले अंकिता की तबीयत खराब होने पर उसकी सास देखभाल के लिए जहानाबाद से यहां आकर रही।
    उन्होंने बताया कि विगत सात अक्टूबर को उसकी मां शाम चार बजे जहानाबाद के लिए निकली। उससे पहले पति वेद प्रकाश की करीब तीन बजे पत्नी अंकिता से फोन पर सामान्य बातचीत भी हुई थी। लेकिन उसके बाद करीब छह बजे उसे फोन किया तो मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। मकान मालिक से बात करने पर पता चला कि उसी दिन अंकिता शाम पांच बजे दरवाजा लॉक कर निकली है। रात दस बजे भी बात करने पर मकान मालिक ने बताया कि वह नहीं लौटी। इसके बाद अगले दिन 8 अक्टूबर को सुबह वह गुरुग्राम से रामगढ़ के लिए रवाना हुए। यहां आकर थाने में मौखिक सूचना दी। थाने की अनुमति से रूम खोलने पर देखा कि अंकिता का मोबाइल व बैग घर में ही पड़ा था।

    वेद प्रकाश के अनुसार जिस दिन अंकिता लापता हुई उस दिन शाम चार बजे उसकी बात उसके पिता से हुई थी। उनका भी कहना है कि अंकिता ने सामान्य बातचीत की थी। इधर पुलिस शव की आवश्यक जांच-पड़ताल कर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि किन परिस्थितियों में महिला की मौत पानी से डूबकर हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगा।

    crime jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया आम्रपाली कोल प्रोजेक्‍ट, उग्रवादियों ने छोड़ा धमकी भरा पर्चा
    Next Article एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट से जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, रांची पुलिस मुंबई रवाना, जानें क्या है मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.