Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गोरखपुर : जेल में कैदियों का हंगामा, डिप्टी जेलर समेत चार को पीटा, जमकर हुआ पथराव
    जोहार ब्रेकिंग

    गोरखपुर : जेल में कैदियों का हंगामा, डिप्टी जेलर समेत चार को पीटा, जमकर हुआ पथराव

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    बस्ती : गोरखपुर में पुलिस पूछताछ के दौरान एक कैदी की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की सुबह कैदियों ने जेल में जमकर हंगामा किया। साथ ही डिप्टी जेलर समेत चार सिपाहियों की बुरी तरह से पिटाई कर दी।
    घटना की सूचना मिलते ही डीएम-एसएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। हालात नियंत्रण से बाहर बताए जा रहे हैं, जेल के अंदर ईंट पत्थर भी चले।

    जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सीओ क्राइम वीर सिंह जेल में बंद कुछ कैदियों से पूछताछ करने आए थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक कैदी की पिटाई कर दी थी।

    इस बात पर रात में ही कैदी भड़क गए, सुबह 6:00 बजे सभी कैदी एकजुट हो गए और निरीक्षण पर आए डिप्टी जेलर प्रभात पांडे, सिपाही अजय सिंह समेत चार लोगों को पिटाई कर दी।
    पिटाई की खबर मिलते ही डीएम-एसएसपी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कैदियों ने पेड़ पर चढ़कर ईंट पत्थर बरसाए। जेल प्रसाशन का कहना है कि सीओ गुरुवार को आए थे बंदियों से पूछताछ के दौरान बैरक में उनकी पिटाई की थी। उससे आक्रोश भड़का है। रोटी कम और दाल पतली होने की शिकायत वाली बात पर जेल प्रशाशन ने कहा कि जब भीड़ जुटती है तो तमाम अन्य बातें भी सामने आती हैं।

    जेल अधीक्षक ने कहा कि रोटी वाले मामले की भी जांच कराकर समस्या को दूर कराया जाएगा। एक घंटे में जेल अधीक्षक लखनऊ से गोरखपुर जेल पहुंच जाएंगे।

    बंदी फिलहाल शांत हो गए हैं। जेलर द्वारा पुलिस के बाहर निकलने पर बातचीत की गई। सुबह 6 बजे बवाल शुरू हुआ था। बवाल करने वाले बंदियो की सूची बनाकर उन्हें दूसरी जेल भेजने के लिए पत्र भी लिखा जाएगा।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएयरसेल-मैक्सिस डील मामला : अग्रिम जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर चिदंबरम को नोटिस
    Next Article प्रियंका गांधी ने किसान कर्ज माफी पर सरकार को घेरा, कहा- सरकार किसके लिए 76000 करोड़ का कर्ज माफ कर रही है

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘100 करोड़ भी दोगे तो नहीं टूटेगा एक भी विधायक’… उमर अब्दुल्ला की दिल्ली को खुली चेतावनी

    July 12, 2026
    Latest Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026

    सात संगीन मामलों में वांटेड मास्टर चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, पिस्टल और गोलियां जब्त

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.