Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 May, 2026 ♦ 12:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एयरसेल-मैक्सिस डील मामला : अग्रिम जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर चिदंबरम को नोटिस
    जोहार ब्रेकिंग

    एयरसेल-मैक्सिस डील मामला : अग्रिम जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर चिदंबरम को नोटिस

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके पुत्र कार्ति चिदंबरम को ट्रायल कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए चिदंबरम को नोटिस जारी किया है।
    पिछले 5 सितम्बर को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में चिदंबरम और उनके पुत्र कार्ति चिदंबरम को अग्रिम जमानत दे दी थी। पिछले 6 सितम्बर को ट्रायल कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई अनिश्चित काल के लिए टाल दिया था। सुनवाई के दौरान जब दोनों जांच एजेंसियों ने सुनवाई स्थगित करने की मांग की तब स्पेशल जज ओपी सैनी नाराज हो गए।उन्होंने कहा कि आप हमेशा सुनवाई टालने की ही मांग करते हैं। जब आपकी जांच पूरी हो जाए, तब कोर्ट से संपर्क कीजिएगा। जब आपको दूसरे देशों से आग्रह पत्र का जवाब मिल जाए, तब कोर्ट को सूचित कीजिएगा।
    पिछले 2 सितम्बर को सीबीआई और ईडी ने स्पेशज जज ओपी सैनी से कहा था कि पी. चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम की हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी है। सीबीआई और ईडी दोनों ने कहा था कि पी. चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। चिदंबरम ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एयरसेल-मैक्सिस डील को मंजूरी दी। दोनों को अगर सुरक्षा दी गई तो वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं। दोनों ने गंभीर आर्थिक अपराध किया है और यह आम जनता और देश के हित में नहीं है। चिदंबरम से कड़ाई से निपटने की जरूरत है, क्योंकि इस मामले में जांच अभी जारी है। चिदंबरम मनी लांड्रिंग के आरोपित हैं और उन्होंने फर्जी कंपनियों के जरिये अपने अपराधों को अंजाम दिया।
    26 नवम्बर 2018 को सीबीआई और ईडी ने कोर्ट को बताया था कि केंद्र सरकार ने एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में सीबीआई और ईडी की ओर से दायर मामलों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। 23 नवम्बर 2018 को पी. चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम ने पटियाला हाउस कोर्ट में जवाब दाखिल किया था। वकील अर्शदीप ने दोनों की तरफ से जवाब दाखिल करते हुए सीबीआई और ईडी के आरोपों से इनकार किया।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवर्ल्ड मेन्टल हेल्थ डे पर डॉ. राकेश लाल ने कहा, बीमारियों से बचाव को सकारात्मक दृष्टिकोण व खुश रहना जरूरी
    Next Article गोरखपुर : जेल में कैदियों का हंगामा, डिप्टी जेलर समेत चार को पीटा, जमकर हुआ पथराव

    Related Posts

    जामताड़ा

    चलती ब्रेजा कार में लगी भीषण आग, तीन लोग बाल-बाल बचे

    May 30, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में बेखौफ बदमाशों का तांडव, पिस्तौल की नोक पर ज्वेलर्स कारोबारी को लूटा

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जलस्रोतों पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त : सीएम हेमंत

    May 29, 2026
    Latest Posts

    वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

    May 30, 2026

    25 साल से फरार अपराधी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, पुलिस के सामने डाले हथियार

    May 30, 2026

    खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित, रांची आने वाली सभी फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    May 30, 2026

    थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी नदी में फंसी, निकालने के लिए बुलानी पड़ी JCB

    May 30, 2026

    वार्ड पार्षद की बेटी का पेड़ से लटका मिला शव, शौच के लिए निकली थी घर से

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.