Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 11:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा: राहुल हत्याकांड का पर्दाफाश, प्रेमिका ने ही करवाई थी हत्या
    झारखंड

    गोड्डा: राहुल हत्याकांड का पर्दाफाश, प्रेमिका ने ही करवाई थी हत्या

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डा: कभी एक युवती जिस पर जान छिड़कती थी, उसी की जानी दुश्मन बन गई और एक दिन जान ले ली. लेकिन झकझोरने वाली इस कहानी का एक सिरा दर्द की दास्तान तक जाता है, जिसे पुलिस को बताया आरोपी युवती ने. उसने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी राहुल की ख्वाहिश ऐसी थी कि उसे मौत की नींद सुलानी पड़ी. बता दें कि गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र के सुरनिया गांव में 25 मार्च को युवक राहुल सिंह की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस केस का खुलासा कर दिया है. पुलिस का दावा है कि राहुल की हत्या उसकी प्रेमिका ने ही की है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

    दरअसल, 25 मार्च को राहुल घर में अकेले था, घर के लोग एक समारोह में गए हुए थे. इसी दौरान राहुल की हत्या कर दी गई और उसके गले में साड़ी लपेट कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी. वहीं घरवालों ने इस हत्या के पीछे जमीन विवाद को वजह बताया था. लेकिन पुलिस अनुसंधान में चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल की हत्या उसकी प्रेमिका ने ही की है. पुलिस के अनुसार लड़की ने इकबालिया बयान में कहा है कि उसका प्रेम प्रसंग राहुल से था जिसकी शादी हो चुकी है. लड़की ने बताया कि घटना के दिन वह आशिक से मिलने उसके घर गई थी. यहां प्रेमी राहुल उससे जोर जबर्दश्ती करने लगा.

    इससे गुस्से में उसने राहुल का रस्सी से गला घोंट दिया. पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल रस्सी भी बरामद कर ली है. लेकिन इसके अलावा घटना के अन्य बिंदुओं पर भी अनुसंधान जारी है और ये पता लगाया जा रहा कि मामले के पीछे और कोई तो नहीं है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफर्जी दस्तावेज से बैंकों को 75 करोड़ निकासी मामले में बिल्डर ज्ञान प्रकाश सरावगी रिमांड पर, कोर्ट ने दी मंजूरी
    Next Article IPL 2022 : KKR ने PBKS को छह विकेट से हराया, 138 रनों के टारगेट को कोलकाता ने 33 गेंद बाकी रहते हासिल किया

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर देश भर में शोक की लहर

    August 4, 2025
    झारखंड

    शिबू सोरेन के निधन पर PM मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने जताया गहरा शोक

    August 4, 2025
    झारखंड

    शिबू सोरेन के निधन पर PM मोदी ने CM हेमंत से की फोन पर बात, व्यक्त की संवेदना

    August 4, 2025
    Latest Posts

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर देश भर में शोक की लहर

    August 4, 2025

    शिबू सोरेन के निधन पर PM मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने जताया गहरा शोक

    August 4, 2025

    शिबू सोरेन के निधन पर PM मोदी ने CM हेमंत से की फोन पर बात, व्यक्त की संवेदना

    August 4, 2025

    दिशोम गुरु के निधन पर झारखंड में तीन दिन का राजकीय शोक

    August 4, 2025

    शिबू सोरेन के निधन पर राज्यपाल ने जताया शोक

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.