Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2022 : KKR ने PBKS को छह विकेट से हराया, 138 रनों के टारगेट को कोलकाता ने 33 गेंद बाकी रहते हासिल किया
    खेल-सिनेमा

    IPL 2022 : KKR ने PBKS को छह विकेट से हराया, 138 रनों के टारगेट को कोलकाता ने 33 गेंद बाकी रहते हासिल किया

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 8वां मैच 1 अप्रैल की रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया. कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स 18.2 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई. वहीं, कोलकाता ने 14.3 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई. उमेश यादव के चार विकेट के बाद आंद्रे रसेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और जीत में अहम योगदान दिया. रसेल ने 31 गेंदों की अपनी आतिशी पारी में 2 चौके और 8 छक्के जड़ते हुए नाबाद 70 रन बनाए. उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज 23 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की बदौलत 24 रन बनाए और नाबाद लौटे. पंजाब के लिए स्पिनर राहुल चाहर ने 2 विकेट झटके जबकि कागिसो रबाडा और ओडियन स्मिथ ने 1-1 विकेट लिया.

    पंजाब से मिले 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के लिए अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत करने पहुंचे. पहला मैच खेल रहे कगीसो रबादा ने रहाणे को 12 रन के स्कोर पर ओडीन स्मिथ के हाथों कैच करवाया. स्मिथ की गेंद पर हरप्रीत ने एक शानदार कैच लेकर वेंकटेश को वापस भेजा. राहुल ने अपने पहले ही ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट हासिल कर पंजाब की बड़ी कामयाबी दिलाई. 15 गेंद पर 26 रन बनाकर वह रबादा को कैच दे बैठे. राहुल ने ओवर की आखिरी गेंद पर नीतीश राणा को बिना खाता खोले LBW कर वापस जाने पर मजबूर कर दिया. महज 26 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौके की मदद से रसेल ने तूफानी हाफ सेंचुरी जड़ते हुए टीम की जीत लगभग पक्की कर दी. 31 गेंद पर 8 छक्के और 2 चौके जमाते हुए 70 रन की नाबाद पारी खेलते हुए कोलकाता का जीत तक पहुंचाया.

    IPL
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा: राहुल हत्याकांड का पर्दाफाश, प्रेमिका ने ही करवाई थी हत्या
    Next Article चर्चित क्रूज ड्रग्स मामले में गवाह प्रभाकर सैल का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.