Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»सीवान में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, मुखिया पति और भांजे की गोली मारकर हत्या
    बिहार

    सीवान में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, मुखिया पति और भांजे की गोली मारकर हत्या

    Team JoharBy Team JoharMarch 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सीवान. अपराधियों ने डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. एक साथ दो लोगों का शव अलग-अलग इलाके में मिलने से दहशत का माहौल बना हुआ है. दोनों शवों की पहचान मुखिया पति और उसके भांजे के रूप में की गई है. डेड बॉडी अलग-अलग क्षेत्रो से मिला है जिससे सीवान में खलबली मच गई है. एक शव हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी खेत से मिला है जो मुखिया पति विश्कर्मा बिंद का है तो वहीं दूसरा शव एमएच नगर थाना क्षेत्र के कबिलपुरा मोड़ के समीप से मिला जी मुखिया पति के भांजे का बताया जा रहा है.

    दोनों को गोली मारकर फेंका गया था. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी में मिलने वाला शव बघौनी पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी के पति विश्वकर्मा बिंद की है. इनकी पत्नी ज्योति कुमारी बघौली पंचायत की मुखिया हैं, वही दूसरा शव जो एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र से मिला है उसकी पहचान अमरजीत के तौर पर हुई है जो विश्वकर्मा बिन का भगिना बताया जा रहा है. डबल मर्डर की इस घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच में जुटे हुए हैं. पुलिस इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं बता रही हैं. पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है. डबल मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में सुबह से लगी हुई पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रही है. जानकारी के मुताबिक मुखिया पति आपराधिक प्रवृति का था, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश में ही उसकी गोली मारकर हत्या की गई है.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार ने नई उत्पाद नीति काे मंजूरी दी, सरकार ही बेचेगी शराब
    Next Article महंगाई की मार, दिल्ली में 80 प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.