Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 11:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सभी जिलों में पोषण सखी के चयन पर समेकित निर्णय जल्द: जोबा
    झारखंड

    सभी जिलों में पोषण सखी के चयन पर समेकित निर्णय जल्द: जोबा

    Team JoharBy Team JoharMarch 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : महिला, बाल विकास मंत्री जोबा मांझी ने आज विधानसभा में कहा कि राज्य के सभी जिलों में पोषण सखी की नियुक्ति पर सरकार समेकित निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में पोषण अभियान के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत राज्य के छह जिलों चतरा, गिरिडीह, धनबाद, गोड्डा और कोडरमा में आंगनबाड़ी केंद्र में 10 हजार से ज्यादा पोषण सखी का चयन किया था, लेकिन पोषण के मामले में झारखंड काफी पिछड़ा हुआ है । इसलिए राज्य के सभी जिलों में पोषण अभियान चलाने की जरुरत है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को भी पत्र लिखा, लेकिन केंद्र सरकार का कहना है कि राज्य सरकार अपने संसाधन से योजना का किर्यान्वयन कर सकती है।

    भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह के एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर सरकार की ओर से उत्तर देते हुए श्रीमती मांझी ने बताया कि राज्य में अतिरिक्त आंगनबाड़ी सेविका सह पोषण परामर्शी (पोषण सखी) की नियुक्ति छह जिलों में की गयी थी। भारत सरकार के निर्देश के आलोक में इन कर्मियों को 3000 रुपये प्रति माह मानदेय भुगतान किया जाता था। मानदेय भुगतान के लिए 75 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 25 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करती थी। लेकिन बाद में केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को बंद कर दिया गया। इस बीच पोषण सख्यिों के 11 महीने का बकाया हो गया। इस सत्र में सरकार की ओर से तृतीय अनुपूरक बजट में पोषण सखी कर्मियों के बकाया भुगतान के लिए 38 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जल्द ही बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।

    इससे पहले माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दु:खद है कि झारखंड में 29 हजार बच्चे अपना पहला जन्मदिन नहीं देख पा रहे हैं। कुपोषण के मामले में 116 देशों की सूची में भारत 101 स्थान पर है। विधायक प्रदीप यादव और सरयू राय , आजसू पार्टी के सुदेश महतो और कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह समेत अन्य ने भी छह जिलों में कार्यरत पोषण सखी की सेवा को बरकरार रखने का आग्रह किया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद जज मौत मामले में एफएसएल में नियुक्ति की मांगी जानकारी
    Next Article कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्पष्ट हो : राजेश

    Related Posts

    जामताड़ा

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025
    Latest Posts

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025

    जमशेदपुर के DC ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश…

    June 21, 2025

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.