Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 4:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»अब कोई माई का लाल आस्था से खिलवाड़ नहीं कर सकता: योगी
    देश

    अब कोई माई का लाल आस्था से खिलवाड़ नहीं कर सकता: योगी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बाराबंकी : समाजवादी पार्टी (सपा) पर जाति धर्म के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकार मूर्ति विसर्जन और कांवड़ यात्रा को रोक लगाने का काम करती थी,यहां तक कि बिजली भी जाति और मजहब के नाम पर दी जाती थी मगर अब कोई माई का लाल आस्था से खिलवाड़ नहीं कर सकता।

    रामनगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शरद कुमार अवस्थी के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा ‘‘अगर सपा, बसपा की सरकार होती तो कोविड वैक्सीन बाजार में ब्लैक में बिक रही होती, फिर वैक्सीन गरीब लोगों को नहीं मिलती। कोरोना की तीसरी लहर कब आई, कब चली गई। किसी को पता ही नहीं चला। कितनी बड़ी-बड़ी रैली हो रही है, कोरोना गायब हो गया है।’’

    उन्होने कहा ‘‘ बाराबंकी की जब भी बात होती है तो पवित्र लोधेश्वर धाम की भी चर्चा होती है। पहली मार्च को शिवरात्रि है। शिवरात्रि के अवसर पर पिछले पांच वर्ष के दौरान जिस धूमधाम के साथ जलाभिषेक का कार्यक्रम हुआ है पिछली सरकारों ने इसमें व्यवधान डालने का काम किया था। पूर्ववर्ती सरकारें आस्था के साथ खिलवाड़ करती थी। रामनगर में तो मां दुर्गा की मूर्ति को भी रोकने का काम होता था लेकिन बीते पांच साल में आपकी आस्था के साथ कोई खिलवाड़ करने का दुस्साहस नहीं कर पाया। कोई माई का लाल न कांवड़ यात्रा रोक सकता है न मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम रोक सकता है।’’

    मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘ पहले पर्व और त्योहार से पहले दंगे, फसाद और कर्फ्यू शुरु हो जाता था। फिर जो होता था वह किसी से छुपा नहीं है। जबरन मूर्ति विसर्जन को रोका जाता था और कांवड़यिों को परेशान किया जाता था। जब आप शिकायत करने जाते थे तो उल्टा आप पर ही मुकदमा दर्ज होता था लेकिन हमारी सरकार के कार्यकाल में ऐसा नहीं हुआ। किसी को भी पूजा करने से नहीं रोका गया। कांवड़ को किसी ने नहीं रोका। आज प्रदेश में दंगा नहीं होता। धूम के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है। ’’

    उन्होने कहा ‘‘ आज आपको बिजली मिल रही है। पांच साल पहले बिजली इसलिए नहीं मिलती थी क्योंकि तब बिजली की भी जाति और मजहब होता था। तब बिजली ईद और मोहर्रम पर आती थी, होली और दीपावली में बिजली की कटौती होती थी। हमने बिना भेदभाव के सभी को पर्याप्त बिजली दी। गुंडे, अपराधी अब जुलूस को नहीं रोकते। उन्हें पता है कि अगर वह जुलूस रोकेंगे तो अगले दिन उनके पोस्टर चस्पा हो जाएंगे। इसके बाद फिर उनके घर पर नोटिस पहुंच जाएगी। फिर सात पीढ़िया भरते-भरते थक जाएंगी लेकिन सरकारी वसूली को यह भर नहीं पाएंगे। ’’

    योगी ने वादा करते हुए कहा कि हम लड़कियों को फ्री स्कूटी देंगे, किसानों को मुफ्त बिजली देंगे, एक्सप्रेस हाईवे बनवाएंगे, कॉलेज बनवाएंगे। आप तय करिए कि आप किस तरह की सरकार चाहते हैं। वह जो दंगों का प्रचार करती है या जो आपको उनसे मुक्त करती है। योगी ने रामनगर की जनता से बुढ़वल शुगर मिल को फिर से शुरू कराने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि आप सभी भाजपा की सरकार बनवाएं, हम यहां शुगर मिल शुरू करवाकर लोगों को रोजगार देने का काम करेंगे।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेत्र चिकित्सकों को ट्रस्ट से जोड़ने का प्रयास करें: राज्यपाल
    Next Article बिहार : खगड़िया में बम विस्फोट, 12 से अधिक घायल

    Related Posts

    देश

    RRB ने जारी किया NTPC CBT-1 रिजल्ट… देखें अपना स्टेटस

    November 21, 2025
    देश

    बांग्लादेश और कोलकाता में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में हड़कंप

    November 21, 2025
    देश

    आरआरसी नॉर्दन ईस्ट में 4116 पदों पर भर्ती, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कारपेंटर कर सकते हैं अप्लाई

    November 21, 2025
    Latest Posts

    बिहार में वोट चोरी कर सरकार बनाई गई : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    November 21, 2025

    जमुआ थानेदार मणिकांत कुमार लाइन हाजिर, गो’ली-बम कांड में कार्रवाई नहीं करने का आरोप

    November 21, 2025

    दुमका में कारोबारी अमर मंडल के घर भी ED की चल रही रेड, कोयला कारोबार से जुड़ा है मामला

    November 21, 2025

    बिहार की महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहां ने दिया इस्तीफ़ा

    November 21, 2025

    निर्माणाधीन मकान की सेप्टिक टैंक से युवक का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका

    November 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.