Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 8:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद जज उत्तम आनंद मौत मामला : लखन-राहुल पर चलेगा हत्या का केस
    झारखंड

    धनबाद जज उत्तम आनंद मौत मामला : लखन-राहुल पर चलेगा हत्या का केस

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : जज उत्तम आनंद हत्याकांड में जेल में बंद ऑटो चालक लखन वर्मा और राहुल वर्मा के खिलाफ बुधवार को अदालत ने आरोप गठित कर दिया। CBI के स्पेशल जज रजनीकांत पाठक की अदालत में दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट ने आरोपियों को ऑटो से धक्का मारकर जज की हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए ऑटो का नंबर प्लेट बदलने का आरोप पढ़कर सुनाया। आरोपियों ने इससे इनकार करते हुए ट्रायल फेस करने की बात कही।

    अब दोनों पर हत्या का केस चलेगा। कोर्ट ने CBI को 21 फरवरी को गवाह पेश करने का आदेश दिया है। इसी बीच दोनों आरोपियों ने पहली बार जमानत अर्जी दाखिल की है। बुधवार को इस पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब 21 फरवरी को इस पर सुनवाई होगी। दोनों आरोपी फिलहाल जेल में हैं। इस मामले में CBI ने 20 अक्तूबर 2021 को लखन और राहुल के खिलाफ भादवि की धारा 302/201/34 के तहत अदालत में आरोप पत्र समर्पित किया था।

    अदालत ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध 16 नवंबर 2021 को संबंधित धाराओं में संज्ञान लेकर सुनवाई के लिए CBI के विशेष न्यायाधीश की अदालत में भेज दिया। जज उत्तम आनंद की मौत से जुड़े ऑटो चोरी के एक दूसरे मामले की सुनवाई बुधवार को CJM अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत में हुई। केस अभिलेख साक्ष्य पर निर्धारित था, लेकिन अभियोजन पक्ष की ओर से CBI कोई गवाह पेश नहीं कर सकी। अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का निर्देश देते हुए अगली तिथि 16 फरवरी निर्धारित कर दी।बता दें, 28 जुलाई 2021 को धनबाद में जज उत्तम आनंद की मौत ऑटो से टक्कर लगने से हो गई थी। पहले इस मामले की जांच राज्य सरकार की ओर से कराई जा रही थी। इसके बाद झारखंड हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान दिया। अब कोर्ट की निगरानी में CBI इसकी जांच कर रही है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article3 फरवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article अंडर-19 विश्व कप 2022: भारत फाइनल में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से दी शिकस्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025
    Latest Posts

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.