Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 7:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नक्सली ने दूसरे दिन बरागढहा पुल और ट्रांसफार्मर को विस्फोट कर उड़ाया, फेंका पर्चा
    झारखंड

    नक्सली ने दूसरे दिन बरागढहा पुल और ट्रांसफार्मर को विस्फोट कर उड़ाया, फेंका पर्चा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2022Updated:January 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह । प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की ओर से घोषित प्रतिरोध दिवस के दूसरे दिन शनिवार की रात दस्ते के सदस्यों ने गिरिडीह जिले में फिर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिंदवरिया पंचायत के बरागढहा बराकर नदी पर स्थित पुल और ट्रांसफार्मर को विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।

    घटना को रात लगभग 2:30 बजे अंजाम दिया गया। 26 जनवरी 2018 को पुल के निर्माण की आधारशिला रखी गयी थी। फिलहाल इस पर आवागमन प्रारंभ हो गया था। इससे पहले शुक्रवार की रात नक्सलियों ने 2 अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देते हुए पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खुखरा व मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन में मोबाइल टॉवर को उड़ा दिया था। इसमें करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया था। रविवार की सुबह तीसरी घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची।

    मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से नक्सलियों के पर्चे बरामद किए गए हैं। इसमें नक्सली नेता किशन दा की बिना शर्त रिहाई की मांग की गई है। इसके अलावा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की मांग की गई थी। प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी ने आगामी 27 जनवरी को झारखंड और बिहार में एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है।

    गिरीडीह जिला के पीरटांड़ इलाके में बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी ने पर्चा जारी कर कहा गया था कि भाकपा माओवादी के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो कमेटी के सचिव और 1 करोड़ के इनामी प्रशांत बोस उर्फ किशन दा और उनकी पत्नी शीला मरांडी को जल्द बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को लेकर 21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद से लगातार नक्सली अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजांच अभियान में जब्त किए गए 6 फर्जी ऐंबुलेंस, वैध कागज नहीं था उपलब्ध
    Next Article 23 जनवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025
    झारखंड

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025
    Latest Posts

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.