Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग : बच्ची के साथ मारपीट के मामले में बीडीओ राकेश कुमार और उनकी पत्नी पर मामला दर्ज
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग : बच्ची के साथ मारपीट के मामले में बीडीओ राकेश कुमार और उनकी पत्नी पर मामला दर्ज

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2019Updated:October 2, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार और उनकी पत्नी पर घर में काम करने वाली नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट करने के मामले मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में बड़कागांव थाना में नाबालिग के बयान के आधार पर मामला दर्ज हुआ है। नाबालिग ने अपने बयान में बीडीओ राकेश कुमार और उनकी पत्नी पर चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए मारपाटी करने और गर्म आयरन से जलाने की बात कही है। मालूम हो कि बीडीओ राकेश कुमार की पत्नी पर घर में काम करने वाली नाबालिग किशोरी पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे थे। नाबालिग को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर को कई स्थानों पर गर्म आयरन से दागा गया था। जिसके निशान अब भी उसके शरीर पर बने हुए हैं। छाती पर आयरन से दागा गया है। वहीं, चेहरे को नोंचा गया है। चेहरे पर चोट के निशान और बाल भी जल गए हैं। मामला सामने आने के बाद मंगलवार की शाम चाइल्ड लाइन ने सबसे पहले संज्ञान लिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और सदर थाना के जमादार कृष्णा रजक ने बयान दर्ज किया है।

    परिजनों के मुताबिक घटना सात सितंबर है। बच्ची पर यह जुल्म महज 200 रुपये के लिए किया गया। घटना हजारीबाग बस स्टैंड के सामने बने अफसर कॉलोनी की है। अभी बच्ची की हालत चिताजनक बनी हुई है। वह बोल भी नही पा रही है।

    परिजनों के पहले नाबालिग का छिपा कर इलाज कराया गया। बाद में तीन दिन पूर्व बड़कागांव चौक पर लावारिस छोड़ दिया गया। कुछ लोगों ने परिजनों को सूचना दी। वहां से परिजन घर ले गए। जब हालत बिगड गई तो परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। पिता ने बताया कि बीडीओ ने किसी को न बताने की शर्त पर एक लाख रुपये भी बतौर मदद दिए हैं। हालांकि, बड़कागांव के बीडीओ राकेश कुमार ने सभी आरोपों से इनकार किया है। बताया कि साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। वही सदर थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि फर्द बयान हुआ है। पुलिस एफआइआर दर्ज करेगी।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइचाक में निकला तिरंगा सम्मान यात्रा, चला प्लास्टिक मुक्त अभियान
    Next Article गुमला : प्रशासन की उड़ी नींद, कल्याण विभाग में 8 करोड़ की हेराफेरी

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.