Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 6:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मौनीदह पुल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, कई यात्री जख्मी
    झारखंड

    मौनीदह पुल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, कई यात्री जख्मी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला । गुरुवार देर रात एक यात्री बस (महालक्ष्मी) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घाघरा थाना क्षेत्र में मौनीदह पुल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में कई यात्री जख्मी हुए हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची घाघरा थाना की पुलिस ने राहत और बचाव कार्य किया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. इनमें से पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

    गुमला में बस खाई में गिरी है, जिसमें कई यात्री जख्मी हुए हैं. जानकारी के अनुसार महालक्ष्मी नामक यात्री बस गुमला से बिशुनपुर, बनारी, जोरी, जमटी कटिया होते हुए बनालत की ओर जा रही थी, जिसमें लगभग 40 से अधिक यात्री सवार थे. मौनीदह के पास तीखा मोड़ और ज्यादा ढलान होने के कारण अनियंत्रित होकर बस सड़क से लगभग 20 फीट नीचे जा गिरी. घटना के बाद ग्रामीण, बिशनपुर और घाघरा थाना की पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिनव कुमार घटनास्थल पहुंच घायलों को अपने निजी वाहन में अस्पताल पहुंचाया और राहत कार्य में खुद जुट गए.

    गुमला में रोड एक्सीडेंट में घायलों में पुकली देवी, पार्वती देवी, रेनू देवी, फूलमती देवी, कुंती देवी, राजेश्वरी देवी, बिकनी देवी, बाल मुनी देवी, बसमतिया देवी, रुक्मणी देवी, घसनी देवी सहित दो दर्जन घायल हुए हैं. गंभीर घायलों को सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है. जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के लिए बिशुनपुर ले जाया गया है. इस घटना के बाद बस का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए हैं. थानेदार ने बताया कि बस में रखे सामान को बस मालिक को सौंप दिया गया है. कटिया, जमटी जैसे सुदूरवर्ती इलाके के यात्रियों के लिए अस्पताल में ही बिशनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह से मिलकर ठहरने की व्यवस्था कराई गयी है. गुमला में सड़क हादसा के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : पश्चिम बंगाल भागने से पूर्व एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा की टीम ने पकड़ा 62 लाख चोरी मामले में संलिप्त 5 शातिर चोर को, यूट्यूब देख सिखा था शटर काटने
    Next Article डॉक्टर महबूब अंसारी अपहरण मामला: 48 घंटे के अंदर पुलिस ने मुक्त कराया; दो आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025
    झारखंड

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025

    टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 30 जून तक रहेगी बंद

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.