Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 14 किलो आरडीएक्स बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 14 किलो आरडीएक्स बरामद

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    जम्मू : सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार को एक बस से करीब 14 किलो आरडीएक्स बरामद किया गया है। यह आरडीएक्स जम्मू के बस स्टैंड स्थित एक होटल के पास बरामद किया गया है।
    सुबह पांच बजे बिलावर से बस चली। इस दौरान महिला के साथ एक व्यक्ति बस चालक के पास आया। थोड़ी देर तक बस चालक से बात करने के बाद दोनों ने उस बैग को बस कंडेक्टर को सौंप दिया। कंडेक्टर ने उक्त बैग को बस की सीट के नीचे रख दिया।

    सेना ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बस का पीछा किया, जिसे जम्मू स्थित मॉडल एकेडमी के पास सेना से पकड़ा। बताया जा रहा है कि बरामद किया गया आरडीएक्स 14 किलो है। पुलिस ने बस चालक, कंडेक्टर समेत बस को कब्जे में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

    जानकारी मिलते ही संयुक्त टीम के कुछ सदस्य सामान्य यात्री की तरह बस में बैठ गए
    बस के बारे में अहम बातें
    बस नंबरः जेके02 एयू7167
    बस मालिकः सुभाष
    बस चालक- कुलदीप
    बस कंडेक्टरः मोहिंदर
    इस तरह जम्मू-कश्मीर पुलिस व सेना ने चलाया ऑपरेशन
    मामले की जानकारी मिलते ही संयुक्त टीम के कुछ सदस्य सामान्य यात्री की तरह बस में बैठ गए। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन की भनक नहीं लगने दी।
    संयुक्त टीम का मुख्य उद्देश्य इस वारदात को अंजाम देने वाले को रंगे हांथों पकड़ना था।
    बस जम्मू पहुंची तो काफी देर तक टीम ने बैग को लेने आने वाले व्यक्ति का इंतजार किया।
    इसके बाद टीम ने बस, बस चालक को गिरफ्त में लिया।
    सूत्रों के मुताबिक इस बरामदगी के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है।
    उपजिले में विस्फोटक बरामदगी का यह दूसरा मामला
    उपजिले में विस्फोटक बरामदगी का यह दूसरा मामला है। कुछ माह पहले मांडली के एक गांव में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। अवैध हथियारों की फैक्ट्री चलाने वाले एक व्यक्ति को लाहड़ी गांव से गिरफ्तार किया गया था।

    बिलावर-दियालाचक मार्ग पर गल्लक के नजदीक एक अन्य मामले में भी हथियारों की खेप बरामद की गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस घर से विस्फोटक बरामद किया गया है, उससे कुछ ही दूर दशक भर पहले आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के नए ग्रामीण एसपी बने ऋषभ, आशुतोष बने खूंटी के एसपी
    Next Article एक्सिस बैंक की निरसा शाखा में दिनदहाड़े 20 लाख की डकैती

    Related Posts

    चाईबासा

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025
    देश

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.