Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री सोरेन से मुलाकात की, सरकार के कामकाज पर हुई चर्चा
    झारखंड

    झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री सोरेन से मुलाकात की, सरकार के कामकाज पर हुई चर्चा

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: हेमंत सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शिरकत करने रांची आये झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान सरकार के कामकाज के साथ साथ कई मुद्दों पर आरपीएन सिंह की मुख्यमंत्री से बातचीत हुई.

    आरपीएन सिंह ने मुख्यमंत्री को सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले 2 सालों में कोरोना महामारी के बीच हेमंत सोरेन की सरकार ने विभिन्न चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए राज्य की जनता की उम्मीदों और आकांक्षा को पूरा किया है. सरकार विकास की गति को लगातार तेज कर रही है और समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है.

    उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस बात के लिए भी धन्यवाद दिया कि वे समाज के हर वर्ग और तबके के हित में योजनाओं को बना रहे है. उनकी ईमानदार सोच, विजन और कार्यों से झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने की क्षमता रखता है. आने वाले दिनों में भी यह सरकार विकास के नए आयाम लिखेगी. मुख्यमंत्री के अलावे राज्यपाल रमेश बैस से भी आरपीएन सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे.

    दूसरी वर्षगांठ पर मोरहाबादी मैदान में समारोह

    हेमंत सरकार के दो साल पूरे होने पर मोरहाबादी मैदान में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम सह सांसद शिबू सोरेन, झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, मंत्री आलमगीर आलम की मौजूदगी में 17,222.02 करोड़ रुपए की 1454 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया गया और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति बांटी गई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अगले वर्ष 26 जनवरी से गरीबों को पेट्रोल में प्रति लीटर 25 रुपए का राहत देने की घोषणा की. इसके अलावे राज्य सरकार के कर्मियों द्वारा लंबे अर्से से ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की हो रही मांग पर सरकार द्वारा विचार करने का आश्वासन दिया गया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से भाजपा नेता नदारद, सोशल मीडिया के जरिए सरकार की नाकामियां गिनाई
    Next Article धनबाद में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 10 बाइक जप्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    Latest Posts

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.