Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»सलमान खान का 56वां जन्मदिन: जानिए उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में
    मनोरंजन

    सलमान खान का 56वां जन्मदिन: जानिए उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2021No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के गॉडफादर हैं. सलमान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. सलमान के फैंस के लिए एक बुरी और अच्छी खबर यह है कि जन्मदिन से एक दिन पहले सलमान को सांप ने काट लिया है. अच्छी खबर यह है कि सलमान की तबीयत ठीक है और अब वह घर पर आराम फरमा रहे हैं. बॉलीवुड के ‘भाई’ के 56वें जन्मदिन के मौके पर जानेंगे उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में.

    सलमान खान का असली नाम अब्‍दुल रशीद सलीम सलमान खान है. यह नाम उन्हें उनके पिता सलीम खान और दादा अब्दुल रशीद खान के नाम से मिलकर बना है.

    समझ नहीं आई पढ़ाई

    सलमान खान ने सिर्फ 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है. वह बचपन में बड़ी शरारत करते थे और स्कूल और घर से उनकी रोजाना शिकायतें आती थी. सलमान खान ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़ फिल्मों में जाने का मन बनाया.

    शुरुआती संघर्ष

    फिल्म ‘फलक’ (1988) से सलमान खान ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर पता भी नहीं चला.

    सलमान का किस्मत कनेक्शन

    इसके बाद सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर काम ढूंढा और वह डायरेक्टर जेके बिहारी के पास पहुंचे, जो उस वक्त फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ डायरेक्ट कर रहे थे. सलमान गए तो थे असिस्टेंट डायरेक्टर का काम मांगने, लेकिन सलमान का यंग लुक देख डायरेक्टर ने फिल्म में रोल दे दिया.

    खुद्दार ‘भाई’

    बताया जाता है कि सलमान ने काम मांगने के लिए कभी भी अपने पिता सलीम खान के नाम का इस्तेमाल नहीं किया, क्योंकि भाई का मानना है कि जो भी हो अपने दम पर हो.

    सलमान की सुपरहिट एंट्री

    सलमान खान ने अपना पोर्टफोलियो कई जगह फैला रखा था. ऐसे में फिल्म मशहूर फिल्म डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की नजर सलमान खान के पोर्टफोलियो पर पड़ी और उन्होंने सलमान को ऑफिस बुला लिया. उस वक्त सूरज ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लिए एक्टर दीपक तिजोरी और पीयूष मिश्रा को लिस्ट में रखा था, लेकिन आखिर में यह फिल्म सलमान की झोली में गिरी.

    ‘बाजीगर’ बनने से चूके सलमान

    बाद में सलमान खान को फिल्म ‘बाजीगर’ ऑफर हुई, लेकिन सलमान ने फिल्म में नेगेटिव रोल करने से इनकार कर दिया और यह फिल्म शाहरुख के पाले में जा गिरी और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

    सलमान का लकी चार्म

    सलमान खान जो टर्कोइस कलर का ब्रेसलेट पहनते हैं वो उन्हें उनके पिता सलीम ने साल 2002 में दिया था. सलमान के हाथ में यह ब्रेसलेट आज भी है. वह इसे अपना लकी चार्म मानते हैं.

    बॉक्स ऑफिस के बादशाह

    सलमान बॉलीवुड के वो पहले सुपरस्टार हैं, जिनकी चार फिल्मों ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. इसमें बजरंगी भाईजान, किक, सुल्तान और प्रेम रतन धन पायो शामिल हैं.

    सलमान का साइड वर्क

    सलमान गाना भी गाते हैं और फिल्में भी लिखते हैं. शायद यह बात जानकर यकीन ना हो. बता दें, सलमान ने फिल्म बाघी, चंद्रमुखी और वीर खुद लिखी है.

    सलमान का ‘सहारा’

    सलमान खान चैरिटी भी करते हैं. साल 2007 में उन्होंने खुद का एनजीओ बीइंग ह्यूमन की शुरुआत की. यहां स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी जरूरतों को पूरा किया जाता है. गौरतलब है कि सलमान के एनजीओ ने अब तक 700 से भी ज्यादा हार्ट सर्जरी का खर्चा खुद उठाया है.

    इस एक्टर से मांगी थी माफी

    बता दें, फिल्म ‘दबंग’ के दौरान कलाइमेक्स सीन में सलमान द्वारा गलती से फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखे सोनू सूद की नाक पर जोर का पंच लग गया था. इस हादसे में सोनू की नाक टूट गई थी. सलमान ने इस गलती के लिए सोनू से माफी मांगी थी.

    बॉलीवुड के ‘गेस्ट’

    सलमान खान बॉलीवुड के इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने फिल्मों में सबसे ज्यादा गेस्ट रोल किये हैं. सलमान कहते हैं कि अगर उनके पांच मिनट के रोल से फिल्म हिट होती है तो वह इसे करने के लिए तैयार खड़े रहते हैं.

    नसीब नहीं हुआ ये अवार्ड

    सलमान खान को अपने 30 साल के लंबे और हिट करियर में कभी भी बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड नहीं मिला है.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकाेहरे की चपेट में आया पूरा झारखंड,29 दिसंबर काे हाे सकती है ओलावृष्टि
    Next Article ग्रेटर नोएडा में केन्या की युवती ने 14वीं मंजिल से कूदकर जान दी, आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.