Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»बल्लेबाज़ शिखर धवन ने कहा, धोनी के पास अपनी रिटायरमेंट पर खुद फैसला लेने की क्षमता
    खेल

    बल्लेबाज़ शिखर धवन ने कहा, धोनी के पास अपनी रिटायरमेंट पर खुद फैसला लेने की क्षमता

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के सवाल पर चुप्पी तोड़ते हुये कहा है कि वह राष्ट्रीय टीम के लिये बड़े निर्णय ले चुके हैं और अपने भविष्य पर भी खुद फैसला लेने की क्षमता रखते हैं।

    33 साल के धवन ने एक टीवी शो आप की अदालत में धोनी के संन्यास को लेकर कहा,“ धोनी पिछले काफी समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें पता है कि संन्यास कब लेना है। यह पूरी तरह उनका फैसला होना चाहिये। उन्होंने भारतीय टीम के लिये बहुत अहम फैसले लिये हैं और वह अपने भविष्य को लेकर भी फैसला ले सकते हैं।”

    उन्होंने कहा कि धोनी में खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानने की क्षमता है और यह एक अच्छे नेतृत्व की पहचान है। उन्होंने कहा,“ धोनी में अच्छे नेतृत्व की क्षमता है। वह हर खिलाड़ी की प्रतिभा को जानते हैं। उन्हें पता है कि कौन से खिलाड़ी का समर्थन करना है। उन्हें एक खिलाड़ी को चैंपियन बनाना आता है। उनके नेतृत्व में भारत ने कई उलपब्धियां हासिल की हैं। उनका नियंत्रण ही सबसे बड़ा गुर है।”

    धवन ने कहा,“ धोनी भाई बतौर कप्तान बहुत सफल रहे हैं। हम सभी उनके आभारी हैं और उनका बहुत सम्मान करते हैं। ऐसा ही विराट के साथ भी है।” उन्होंने साथ ही बताया कि विराट और धोनी के बीच भी अच्छी दोस्ती है और दोनों के बीच समझ है।

    भारतीय ओपनर ने कहा,“ विराट जब युवा थे तब धोनी ने उनका मार्गदर्शन किया। वह जब कप्तान बने थे तब भी विराट की हमेशा मदद करते थे। यह एक अच्छे कप्तान के गुर हैं। ऐसे में विराट भी उनका काफी सम्मान करते हैं।”

    धवन ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत का भी समर्थन किया जो पिछले कुछ समय से अपनी खराब फार्म को लेकर चर्चा में बने हुये हैं। अनुभवी बल्लेबाज़ी ने कहा,“ पंत काफी प्रतिभाशाली हैं और भारतीय टीम के साथ उनका लंबा करियर है। कई बार मौके आते हैं जब आप अधिक स्कोर नहीं कर पाते हैं। लेकिन आप गलतियों से सीखते हैं। यह सभी के साथ होता है।”

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरूद्दीन ने कहा, हैदराबाद क्रिकेट को नये आयाम तक ले जाना है
    Next Article बोकारो स्टील प्लांट में ट्रेनी के 463 पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

    Related Posts

    खेल

    जामताड़ा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

    June 9, 2026
    खेल

    अंडर-18 एशिया कप जीतकर रांची लौटे झारखंड के हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.