Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»सर्वे : देश में 75 प्रतिशत युवा 21 साल की उम्र से पहले ही कर लेते हैं शराब का सेवन
    देश

    सर्वे : देश में 75 प्रतिशत युवा 21 साल की उम्र से पहले ही कर लेते हैं शराब का सेवन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई : कई शहरों में किए गए एक सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है कि भारत में करीब 75 फीसदी युवा 21 साल की उम्र पूरी होने से पहले ही शराब का सेवन कर लेते हैं। शराब के सेवन के लिए कानूनी उम्र सीमा 21 साल है। दक्षिण मुंबई में स्थित सेंट

    जेवियर कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्रों ने हाल में यह सर्वेक्षण किया। कॉलेज में इतिहास विभाग के प्रमुख डॉ. अवकाश जाधव के मार्गदर्शन में यह सर्वेक्षण किया गया।
    रिपोर्ट के नतीजों को सहायक पुलिस आयुक्त और अधीक्षक, नशीला पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), भूमेश अग्रवाल के सामने गुरुवार को पेश किया गया। सर्वेक्षण में मुंबई, पुणे, दिल्ली, कोलकाता, राजस्थान समेत कई शहरों के 16 से 21 साल आयु वर्ग

    के कम से कम 1,000 युवाओं को शामिल किया गया था। इस सर्वेक्षण में चेक गणराज्य की राजधानी प्राग और मध्य यूरोप के देश हंगरी को भी शामिल किया गया।
    सर्वेक्षण में यह पता चला है कि कम से कम 75 फीसदी युवा 21 साल की उम्र पूरी होने से पहले ही शराब का सेवन कर चुके थे, जबकि शराब के सेवन के लिए कानूनी उम्र 21 साल है। 47 फीसदी युवा सिगरेट का सेवन कर चुके थे। इसमें यह भी कहा

    गया है कि 20 फीसदी युवा मादक पदार्थ का, जबकि 30 फीसदी युवा हुक्का पी चुके थे।
    रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 88 फीसदी युवा 16 से 18 वर्ष की उम्र में अन्य तरह का नशा कर चुके थे। इसके अनुसार जिज्ञासा, साथियों का दबाव और ऐसे नशीले पदार्थों तक आसान पहुंच ऐसे प्रमुख कारक हैं जो युवाओं को नशे की ओर धकेलते हैं।
    सर्वेक्षण में शामिल 17 फीसदी युवाओं ने बताया कि अपनी नशे की आदत से उबरने के लिए उन्होंने बाहरी मदद ली, जबकि 83 फीसदी ने कहा कि उन्हें मालूम नहीं है कि इस समस्या से निकलने के लिए उन्हें कहां से और कैसे मदद मिलेगी।
    रिपोर्ट पर अवकाश जाधव ने कहा, इस सर्वेक्षण का मकसद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक आदतों को अपनाने के पीछे की जमीनी हकीकत और इसके कारण को समझना और ऐसी आदतों को बढ़ावा देने में शामिल लोगों की पहचान करना है।

    #Online news Helth news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश में सिर्फ 6 प्रतिशत लोगों को ही खेल का ज्ञान : रिपोर्ट
    Next Article देश के 5000 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई फाई की सुविधा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.