Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 May, 2026 ♦ 2:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग में नियुक्ति की मांग को लेकर होमगार्ड अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल, 2 लोगों की तबीयत बिगड़ी
    झारखंड

    हजारीबाग में नियुक्ति की मांग को लेकर होमगार्ड अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल, 2 लोगों की तबीयत बिगड़ी

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबागः हजारीबाग में होमगार्ड भर्ती में सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है. सोमवार को तीसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठे दो अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि वर्ष 2019 से होमगार्ड नियुक्ति का मामला अटका हुआ है. इसको लेकर इस भर्ती के लिए सफल अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. कड़ाके की ठंड में अभ्यर्थी तीन दिन से आंदोलन कर रहे हैं. इधर भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों के पास अलाव तक की व्यवस्था नहीं है, जबकि इस आंदोलन में महिलाएं भी शामिल हैं.

    धरने पर बैठे होमगार्ड भर्ती अभ्यर्थियों का कहना है कि पूरे राज्य में होमगार्ड की बहाली की प्रक्रिया हो चुकी है. लेकिन हजारीबाग में सफल अभ्यर्थियों की बहाली नहीं हुई है. पिछले कई महीनों से प्रशासन से मांग कर रहे हैं. लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन पर डटे रहेंगे. सरकार रोजगार देने की बात कह रही है. लेकिन हजारीबाग में होमगार्ड अभ्यर्थियों को अपनी मांग को लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है. इधर आंदोलनकारियों को अब समाजसेवियों का भी समर्थन मिल गया है. आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार भी धरने पर बैठ गए हैं. इसके साथ ही सीपीआई के नेताओं ने भी इन अभ्यर्थियों का समर्थन किया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में चलती कार में लगी आग, वाहन चालक गाड़ी छोड़कर उतरा
    Next Article पलामू उज्ज्वला गृह की बच्ची की RIMS में इलाज के दौरान मौत

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरी की अपनी स्व गणना, कहा जनगणना से योजनाओं को मिलेगी नई दिशा

    May 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत बरकरार

    May 1, 2026
    झारखंड

    जनगणना विकास की आधारशिला, आदित्य साहू ने ओरमांझी में स्वयं भरी अपनी जानकारी

    May 1, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरी की अपनी स्व गणना, कहा जनगणना से योजनाओं को मिलेगी नई दिशा

    May 1, 2026

    बिहार में ‘जनता राज’ का ऐलान: CM सम्राट चौधरी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई तय

    May 1, 2026

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत बरकरार

    May 1, 2026

    जनगणना विकास की आधारशिला, आदित्य साहू ने ओरमांझी में स्वयं भरी अपनी जानकारी

    May 1, 2026

    धनबाद में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, कई इलाकों में 18 घंटे बाद भी ब्लैकआउट

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.