Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को देगी सम्मान- विधायक इरफान अंसारी
    झारखंड

    हेमंत सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को देगी सम्मान- विधायक इरफान अंसारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ाः विधायक इरफान अंसारी ने हेमंत सरकार को झारखंड आंदोलन की उपज बताया है. उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार आंदोलनकारियों को सम्मान देने में कोई कोताही नहीं बरतेगी और आंदोलनकारियों को सम्मान देने में पीछे नहीं हटेगी. विधायक इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधा और बीजेपी को झारखंड का दुश्मन बताया है.

    झारखंड आंदोलनकारियों की ओर से रांची में अपनी विभिन्न मांगों और पेंशन को लेकर आंदोलन किया. इसकी चर्चा करते हुए जामताड़ा विधायक ने आंदोलनकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि वो भाजपा के बहकावे में आकर आंदोलन नहीं करें. उन्होंने कहा है कि मौजूदा सरकार आंदोलन की ही उपज है. हेमंत सरकार ने झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान दिया है और आगे जो भी त्रुटि होगी उसे सम्मान दिया जाएगा, सम्मान देने में सरकार पीछे नहीं हटेगी.

    भाजपा को बताया झारखंड का दुश्मन

    विधायक इरफान अंसारी ने लगे हाथों आंदोलनकारियों की मांग के साथ भाजपा पर निशाना साधा और भाजपा को झारखंड का दुश्मन बताया. विधायक इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ झारखंड की खनिज संपदा से मतलब है, यहां की जनता से उन्हें कोई मतलब नहीं है. विधायक ने आगे कहा कि जिस दिन झारखंड से खनिज संपदा समाप्त हो जाएगा, उस दिन भाजपा का अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा.

    अलग झारखंड राज्य की लड़ाई लड़ने वाले आंदोलनकारी आज भी अपने हक अधिकार को लेकर संघर्ष करने को मजबूर हैं. हालांकि हेमंत सरकार अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन करने वालों को सम्मान देने और उन्हें उचित पेंशन दे रही है. लेकिन आंदोलनकारी इसके कुछ नियम से नाखुश हैं. जिसमें जेल में बिताए वक्त को पेंशन का आधार बनाने की इस नीति का विरोध कर रहे हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसऊदी अरब ने लगाया तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध, संगठन को बताया आतंक का द्वार
    Next Article साहिबगंज में पुलिस पिकेट थाना का उद्घाटन, DC और SP ने की शुरुआत

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.