Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार में अपराधियों का बोलबाला, भाजपा कार्यकर्ताओं पर टारगेट कर हो रहा हमला: दीपक प्रकाश
    झारखंड

    हेमंत सरकार में अपराधियों का बोलबाला, भाजपा कार्यकर्ताओं पर टारगेट कर हो रहा हमला: दीपक प्रकाश

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में जमशेदपुर महानगर के भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज सिंह की हत्या पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि हिम्मत वाली हेमन्त सरकार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है।
    श्री प्रकाश ने गुरुवार को कहा कि हेमन्त है तो मुसीबत है, हेमन्त है तो अपराधियों का बोलबाला है, हेमन्त है तो भ्रष्टाचार है, हेमन्त है तो अपराध है, हेमन्त है तो बढ़ता नक्सलवाद है, हेमन्त है तो खनिज संपदा की लूट है, हेमन्त है तो युवाओं पर, किसानों पर, महिलाओं पर अत्याचार है, हेमन्त है तो महंगाई की मार है, हेमन्त है तो प्रदेश की किस्मत खराब है, हेमन्त है तो कानून व्यवस्था खराब है जैसी कहावत बन गयी है।उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार में अपराधियों को कानून का डर नहीं रहा। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को टारगेट कर हमला किया जा रहा है। जमशेदपुर के भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज ंिसह की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि सूरज ंिसह के आश्रित को नौकरी व मुवावजा दे सरकार। उन्होंने कहा कि सूरज ंिसह घर का इकलौता चिराग था जिसे हेमन्त सरकार की कानून व्यवस्था ने अपने आगोश में ले लिया। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार की गिरती हुई कानून व्यवस्था का आलम है कि जिस घर मे 12 दिसम्बर को बहन की डोली उठना था उसी घर मे दो दिन पूर्व भाई की अर्थी उठ रही है। इससे ज्यादा दु:खद और क्या हो सकता है।उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था में सुधार करे, हत्याओं के दौर इसी प्रकार से जारी रहा तो भाजपा सड़क पर आकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध से जनता में सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है। सरकार अपराध पर लगाम लगाए।
    श्री प्रकाश ने कहा कि जमशेदपुर महानगर के युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज ंिसह जी का निधन अत्यंत दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण। ईश्वर से कामना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करें।
    इस शोक की घड़ी में पूरी पार्टी सूरज ंिसह के परिवार के साथ खड़ी है।वहीं भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ंिसह ने कहा कि अपराधियों द्वारा हमले में घायल भाजपा युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के कर्मठ कार्यकर्ता सूरज ंिसह जी का निधन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखदाई है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    Bjp Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकार की योजनाएं आप तक पहुंचाना उद्देश्य : उपायुक्त
    Next Article बोकारो इस्पात संयंत्र में दुर्घटना, एक कर्मचारी की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026
    क्राइम

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026
    Latest Posts

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026

    UP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका, भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता 

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.