Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग में BJP का संविधान गौरव अभियान, समापन समारोह में शामिल हुए बाबूलाल और अमर बाउरी
    झारखंड

    हजारीबाग में BJP का संविधान गौरव अभियान, समापन समारोह में शामिल हुए बाबूलाल और अमर बाउरी

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबागः बीजेपी संविधान दिवस के दिन 26 नवंबर से झारखंड में भी संविधान गौरव अभियान शुरुआत हुई. बीजेपी का अनुसूचित मोर्चा इस पूरे अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहा है. 26 नवंबर को शुरू होकर बाबा साहेब अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस यानी 6 दिसंबर को यह अभियान समाप्त हो गया. इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के झारखंड अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने हजारीबाग में कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

    भारतीय जनता पार्टी इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कई वरीय नेता हजारीबाग पहुंचे और संगोष्ठी में हिस्सा लिया. भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा की झारखंड अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने हजारीबाग में बाबा साहब अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला.

    विधायक अमर बाउरी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के कारण ही आज समानता का अधिकार हम लोगों को मिला है. इस कार्यक्रम में बीजेपी विधायक ने अमर बाउरी ने संविधान के प्रति लोगों को शपथ दिलाया और कहा कि हम संविधान की रक्षा करेंगे. साथ ही साथ देश के विकास में अपना अहम योगदान निभाएंगे.उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के द्वारा किए गए कार्य युग-युगांतर तक याद किया जाएंगे, बाबा साहब देशभक्त भी थे.

    जिन्होंने विदेश में शिक्षा हासिल करने के बाद स्वदेश लौटे और देश की सेवा में लग गए. लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो बाबा साहब अंबेडकर के किए गए कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं, जो सरासर गलत है. उनके द्वारा किए गए कार्य को देश कभी भुला नहीं सकता है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके मान सम्मान में संविधान गौरव दिवस मना रहा है, यह हमारे प्रधानमंत्री की सच्ची श्रद्धांजलि है.

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा बाबा साहेब सिर्फ संविधान रचयिता ही नहीं बल्कि सच्चे देशभक्त एवं समाज सुधारक भी थे. उनके जैसा ज्ञानी पुरुष विश्व में गिने-चुने ही थे. वो चाहते तो किसी भी दूसरे देश में जाकर अच्छी नौकरी और नागरिकता प्राप्त कर सकते थे, बावजूद उन्होंने भारत में ही रहना पसंद किया. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब में देश भक्ति कूट-कूटकर भरी हुई थी. जितने शिक्षित बाबा साहेब थे वो शिक्षा शायद ही विश्व में किसी के पास हो. भारत में बाबा साहेब को वो सम्मान नहीं मिला. लेकिन उन्होंने भारत को नहीं छोड़ा. आजादी के बाद कांग्रेस ने शासन किया लेकिन उन्हें सम्मान नहीं दिया.

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमारा दायित्व है कि बाबा साहेब की इस कृति को गांव-गांव तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के दलितों को अधिकार तक नहीं था. धारा 370 और 35A समाप्त होने से पूर्व दलित समाज शोषित हो रहा था. लेकिन अपने दूसरे कालखंड में पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के दलितों को अन्य राज्यों के समान अधिकार दिया. 2014 से पहले किसी भी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोगों की चिंता नही की.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचान्हो में एकलव्य विद्यालय के निर्माण पर बवाल जारी: ग्रामसभा आयोजित करने आई प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों का हल्ला बोल, पुलिस ने की लाठी चार्ज, माहौल तानवपूर्ण
    Next Article रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ी, दूसरे देशों से आ रहे यात्रिओं का सख्ती से एंटीजेन टेस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.