Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के घुसपैठ की आशंका, पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के घुसपैठ की आशंका, पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जम्मू : अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर में दो से तीन आतंकियों के घुसपैठ की आशंका के चलते पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षाबलों ने देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों को खंगाला। एक लोकल गाइड की भी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह गाइड आतंकियों की मदद कर रहा था। प्रशासन के निर्देश के बाद शुक्रवार को हीरानगर सेक्टर में जीरो से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले 52 स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
    इससे पहले 12 सिंतबर को कठुआ में पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद ले जा रहे एक ट्रक को बरामद किया था। आतंकियों के पास से चार एके-56, दो एके-47 और छह मैग्जीन बरामद की गईं। साथ ही इन हथियारों में प्रयोग में लाए जाने वाले 180 कारतूस भी बरामद हुए थे। ये आतंकवादी कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों की मदद से पठानकोट में बामयाल सीमा से होते हुए अंतरारष्ट्रीय सीमा की ओर से दाखिल हुए थे।

    इन आतंकियों को पंजाब-जम्मू-कश्मीर बॉर्डर के लखनपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए आतंकियों में उबैद-उल-इस्लाम निवासी पुलवामा, जहांगीर अहमद पर्रे निवासी बड़गाम, सबील अहमद बाबा निवासी पुलवामा हैं। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से आतंकी संगठन घाटी का माहौल खराब करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
    वहीं, पंजाब में सीमा पार से ड्रोन का इस्तेमाल कर हथियार उतारे जाने और जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की आशंकाओं के बीच एलओसी और आईबी पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। कठुआ से जम्मू जिले तक 180 किलोमीटर लंबी भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने एंटी टनल अभियान भी चलाया। इस अभियान को अब लगातार जारी रखा जाएगा। पाकिस्तान से सटी सीमा पर सेना और बीएसएफ की चौकियों पर तैनात जवानों को ज्यादा सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रोन से हथियारों की सप्लाई की आशंका के बीच पूरे सुरक्षा तंत्र ने जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी को बेहद कड़ा कर दिया है।

    एंटी टनल अभियान के तहत बीएसएफ ने आधुनिक हथियारों और उपकरणों के साथ फेंसिंग के नजदीक उगी घनी झाड़ियों को साफ किया। थ्री टायर फेंसिंग के साथ लगने वाले स्थानों के आसपास पूरी तरह से सफाई की जाएगी। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान टनल से घुसपैठ कराने की कोशिश कर सकता है। इसी को देखते हुए ऑपरेशन लांच किया गया है।

    कठुआ बॉर्डर से जम्मू बॉर्डर तक यह ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरएस पुरा बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़े जाने के बाद से एंटी टनल अभियान चलाया गया है। लेकिन अब इसे तेज कर दिया गया है।

    बीएसएफ ने अपने ग्राउंड सेंसर को भी सक्रिय कर दिया है। इसी साल जुलाई में बीएसएफ ने पंजाब और जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के साथ मिलकर बॉर्डर पर अभियान शुरू किया था। वहीं सेना और बीएसएफ ने एलओसी और बॉर्डर पर रेड अलर्ट घोषित किया है।

    कुपवाड़ा, राजोरी, कठुआ, बारामुला, पुंछ, सांबा और जम्मू जिलों की एलओसी और बॉर्डर पर कड़ी चौकसी के लिए कहा गया है। सीमा पार से ड्रोन के इस्तेमाल की आशंका पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

    पाकिस्तान ने आतंकियों को बॉर्डर से घुसपैठ कराने के लिए छह बार टनल खोदने की हरकत की है। 2012 के बाद से ये टनल खोदी गईं हैं। कुछ दिन पहले ही सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने बालाकोट में आतंकी कैंप के दोबार सक्रिय होने की बात कही थी। सीमा पार से 500 आतंकियों को घुसपैठ के लिए तैयार करने की बात कही गई थी।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 27 सितंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article गया में भाकपा माओवादियों ने दो वाहनों में लगायी आग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.