Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 May, 2026 ♦ 4:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा में JMM मिलन समारोह में सीएम सोरेन का BJP पर करारा प्रहार, कहा- हमारी सरकार नहीं बनती तो झारखंड को नोच-नोच कर समाप्त कर देती भाजपा
    झारखंड

    गढ़वा में JMM मिलन समारोह में सीएम सोरेन का BJP पर करारा प्रहार, कहा- हमारी सरकार नहीं बनती तो झारखंड को नोच-नोच कर समाप्त कर देती भाजपा

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने JMM मिलन समारोह में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया. मुख्यमंत्री ने झामुमो मिलन समारोह गढ़वा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार 20 वर्षों से झारखंड को नोच रही थी. इस बार हमारी सरकार नहीं बनती हो भाजपा नोच-नोच कर झारखंड को समाप्त कर देती.

    गढ़वा में JMM मिलन समारोह में कई नेता भी झामुमो में शामिल हुए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माला पहनाकर इनका स्वागत किया. हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो में विश्वास कर लोग पार्टी में शामिल हुए हैं. झामुमो झारखंड की माटी की पार्टी है. यह एक मात्र पार्टी है जो झारखंड और यहां के लोगों के विकास के लिए समर्पित है. वहीं स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि अनुशासन झामुमो की पहचान है.

    ये झामुमो में शामिल हुए

    झामुमो में शामिल होने वालों में भवनाथपुर के पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव, गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी, उनके प्रतिनिधि संतोष केशरी, भाजपा नेता अजय उपाध्याय, ब्रह्मऋषि समाज के अध्यक्ष पूरन तिवारी, बसपा नेता ताहिर अंसारी, सोगरा बीबी, राजद के अरविंद कुमार सिंह,माटी कला बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश देव ,रोटी बैंक पलामू के संचालक दीपक तिवारी सहित 100 से ज्यादा लोग शामिल हुए.

    जाम के हालात बने

    गढ़वा जिला मुख्यालय अस्त-व्यस्त रहा. पुलिस ने कार्यक्रम के दो घंटे पूर्व से ही गढ़वा के मेन रोड पर एंट्री बंद कर दिया था. इस कारण शहर में अफरातफरी की स्थिति बनी रही. शहर में कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी. लोगों को मरीजों को सदर अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कत हुई. पुलिस लोगों को रास्ता बदलकर जाने के लिए बाध्य कर रही थी. लेकिन पुलिस जिन रास्तों पर लोगों को भेजा, वहां यातायात नियंत्रण की व्यवस्था ठीक नहीं थी. इससे वहां जाम लग गया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में प्राथमिक स्कूल खोलने की तैयारी, आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में हो सकता है फैसला
    Next Article जमशेदपुर में अनियंत्रित होकर पलटी पिक अप वैन, 3 की मौत 24 से ज्यादा लोग घायल

    Related Posts

    झारखंड

    ट्रेजरी घोटाला फोडर स्कैम से भी बड़ा, BJP का CBI-ED जांच पर जोर

    May 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JAC 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस में राशिदा नाज ने किया टॉप

    May 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में अब स्ट्रीट फूड होगा ज्यादा सुरक्षित, ठेला-खोमचा वालों को मिलेगी ट्रेनिंग

    May 6, 2026
    Latest Posts

    ट्रेजरी घोटाला फोडर स्कैम से भी बड़ा, BJP का CBI-ED जांच पर जोर

    May 6, 2026

    बिहार कैबिनेट में नया चेहरा: निशांत की एंट्री पक्की, JDU ने सौंपी नामों की सूची

    May 6, 2026

    JAC 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस में राशिदा नाज ने किया टॉप

    May 6, 2026

    तमिलनाडु में कांग्रेस का TVK को समर्थन, DMK भड़की कहा -“पीठ में छुरा घोंपा”

    May 6, 2026

    झारखंड में अब स्ट्रीट फूड होगा ज्यादा सुरक्षित, ठेला-खोमचा वालों को मिलेगी ट्रेनिंग

    May 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.