Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»झारखंड में प्राथमिक स्कूल खोलने की तैयारी, आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में हो सकता है फैसला
    शिक्षा

    झारखंड में प्राथमिक स्कूल खोलने की तैयारी, आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में हो सकता है फैसला

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में प्राथमिक स्कूल खोलने की तैयारी हो रही है. इनमें सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूल शामिल हैं. कक्षा एक से पांचवीं तक के कक्षा संचालन को लेकर निजी स्कूल पूरी तरह तैयार है. तो वहीं सरकारी स्कूलों में अभी भी अव्यवस्था का आलम है. हालांकि मामले को लेकर विभागीय स्तर पर तमाम अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया गया है. इस निर्देश के तहत जल्द से जल्द स्कूलों को व्यवस्थित करने का अल्टीमेटम दिया गया है.

    झारखंड में जल्द खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

    मार्च 2020 से ही कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों के स्कूल बंद हैं. कक्षा छठी से 12वीं और कॉलेज में कक्षाएं संचालित हो रही हैं. छोटे बच्चों के लिए अब तक स्कूल नहीं खोले गए हैं और अभिभावकों के लिए अब यह चिंता का विषय है. राज्य में पहली से पांचवी कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने को लेकर राज्य सरकार विचार विमर्श कर रही है. इसमें सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूल शामिल हैं.

    झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में फैसला संभव

    सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में इस पर मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि सरकारी स्कूलों में छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोले जाने को लेकर तैयारियां मुकम्मल नहीं है. स्कूलों की हालत भी फिलहाल सही नहीं है और इस दिशा में राज्य सरकार ने तमाम जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों और विभागीय पदाधिकारियों से जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करने का निर्देश भी दिया है.

    आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी तमाम गाइडलाइन ऐसे स्कूलों में फॉलो करने के साथ ही साफ सफाई की व्यवस्था भी जल्द से जल्द मुकम्मल करने का आदेश दिया गया है. निकट भविष्य में प्राथमिक कक्षाओं के लिए भी स्कूल खुलेंगे. इसे लेकर आपदा प्रबंधन विभाग को शिक्षा विभाग की ओर से एक प्रस्ताव भी भेज दिया गया है. अभी तक राज्य में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूलों को खोला गया है.

    25 फीसदी सिलेबस में कटौती

    इधर राज्य सरकार सरकारी स्कूलों के शैक्षणिक सत्र को जून माह तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कोरोना के कारण कई माह तक स्कूलों के बंद रहने के कारण सत्र की अवधि 3 माह के लिए बढ़ाई जाएगी. राज्य सरकार की ओर से सिलेबस में भी 25% तक की कटौती की गई है. संशोधित सिलेबस के तहत ही परीक्षाएं आयोजित की जाएगी.

    Education news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री एनोस एक्का की याचिका पर ED कोर्ट में सुनवाई
    Next Article गढ़वा में JMM मिलन समारोह में सीएम सोरेन का BJP पर करारा प्रहार, कहा- हमारी सरकार नहीं बनती तो झारखंड को नोच-नोच कर समाप्त कर देती भाजपा

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग में IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.