Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Oct, 2025 ♦ 9:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»रोहतास में गोली लगने से कैमरामैन की मौत, 3 साल पहले शादी हुई थी शादी, पत्नी का रो रो कर बुरा हाल
    बिहार

    रोहतास में गोली लगने से कैमरामैन की मौत, 3 साल पहले शादी हुई थी शादी, पत्नी का रो रो कर बुरा हाल

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रोहतास : कदवा गांव में शुक्रवार की रात तिलकोत्सव में हुई फायरिंग में एक कैमरामैन की मौत हो गई। मृतक रविकांत की 3 साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक 8 माह की दूधमुंही बेटी है। दूसरों की शादी के खुशियों के पल को कैमरे में कैद करने वाले रविकांत की शुक्रवार की रात मौत हो गई। इससे उसका हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। 8 माह की मासूम अनाथ हो गई। मौत की खबर मिलते ही गोद में लिए बच्ची के साथ पत्नी सुनीता बार-बार बेहोश रही थी। बार-बार एक ही बात कह रही थी कि-अब किसके सहारे जीएंगे हम।

    जिले के संझौली थाना अंतर्गत मसोना के रहने वाले मृतक फोटोग्राफर रविकांत कुमार सिंह की शादी 3 साल पहले जिले के काराकाट थाना अंतर्गत अमौरा गांव की सुनीता कुमारी से हुई थी। इसी साल मार्च में उसे एक बेटी हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि- “रविकांत बेटी के जन्म से काफी खुश था। अपनी बेटी का नाम उसने ही सानवी रखा था। रविकांत पत्नी को अक्सर कहता था कि अपनी बेटी को पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाएगा।”

    चाचा ने थानाप्रभारी पर लगाया आरोप
    इधर, मृतक के चाचा कामेश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि- “थानाप्रभारी ने कहा कि छोड़िए अब जो होना था सो हो गया। सब मैनेज कर लीजिए। शव को घर लेकर जाइए और उसका अंतिम संस्कार कीजिए। इसके बाद उसके शव को लाया गया।”

    तीन भाईयों में सबसे छोटा था रविकांत
    मृतक रविकांत तीन भाई था। तीनों में वो सबसे छोटा था। रविकांत के सबसे बड़े भाई राकेश सिंह गांव में ही रह कर मजदूरी करता है। दूसरा भाई रिंकू सिंह सूरत के एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वहीं, सबसे छोटा रविकांत फोटोग्राफर था। रविकांत के दोनों बड़े भाई अलग रह कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। जबकि मृतक रविकांत कुमार सिंह अपने माता-पिता के साथ रहकर उनकी देखभाल किया करता था। मृतक रविकांत अपनी पत्नी सुनीता कुमारी एवं 8 माह की पुत्री सानवी और माता-पिता के साथ रहता था।

    घटना के संबंध में रोहतास SP आशीष भारती ने कहा कि- ” मृतक के परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन प्राप्त होने के उपरांत परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी। फिलहाल सासाराम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद राउत को पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के बाद रोहतास पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।”

    crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट धनबाद जज की मौत मामले की CBI जांच से नाराज़, कहा -चार्जशीट में कहते हैं मोटिव नहीं, अदालत में कहते हैं मोटिव है, कैसे?
    Next Article विश्रामपुर से भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी उत्कृष्ट विधायक, विधानसभा स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    छठ पर्व : कार्बाइड गन और पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, सुरक्षा और पर्यावरण पर जोर

    October 26, 2025
    बिहार

    गुरुआ के 172 मतदान केंद्र तैयार, पानी-बिजली-फर्नीचर जैसी सुविधाएं पूरी

    October 25, 2025
    बिहार

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रत्याशियों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट…

    October 25, 2025
    Latest Posts

    छठ पर्व : कार्बाइड गन और पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, सुरक्षा और पर्यावरण पर जोर

    October 26, 2025

    छठ महापर्व पर मौसम का हाल : खरना के दिन झारखंड में बादल और हल्की बारिश की संभावना

    October 26, 2025

    छठ महापर्व का दूसरा दिन : खरना पूजा के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

    October 26, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 26 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 26, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.