Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 5:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखण्ड में खुला देश का पहला आदिवासी म्यूजियम, आम लोगों के लिए 3 महीने बाद खुलेगा
    झारखंड

    झारखण्ड में खुला देश का पहला आदिवासी म्यूजियम, आम लोगों के लिए 3 महीने बाद खुलेगा

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद््घाटन सोमवार को PM नरेंद्र मोदी ऑनलाइन किया। यह देश भर में पहला जनजातीय म्यूजियम है। यहां भगवान बिरसा के जीवन से जुड़ी जानकारियों के साथ राज्य के अन्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

    यहां पर्यटन की आधुनिकता और विरासत की पारंपरिक झलकियों का खूबसूरत संगम दिखेगा। हालांकि आम आदमी के लिए यह म्यूजियम तीन महीने के बाद खोला जाएगा।

    म्यूजियम के मेन गेट से प्रवेश करते ही 120 साल पहले बने जेल दिखेगा। बाईं ओर भगवान बिरसा मुंडा की 25 फुट ऊंची आदमकद प्रतिमा दिखाई देगी। जेल की बनी संरचना को उसी रूप में संरक्षित किया गया है।

    ब्रिटिश काल में हुआ था जेल का निर्माण
    इस जेल का निर्माण ब्रिटिश शासन काल में कैप्टन विलकिंसन ने कराया था। यह वही समय था, जब यहां कैद किए गए आदिवासी क्रांतिकारियों की बढ़ती संख्या के कारण रांची को जिला घोषित किया गया था। वर्ष 1900 में भगवान बिरसा मुंडा को उनके उलगुलान विद्रोह के लिए गिरफ्तार यहां लाया गया था।

    ग्रामीण संस्कृति की झलक
    मुख्य गेट से प्रवेश करते ही झारखंड की ग्रामीण संस्कृति की झलक दिखेगी। भगवान बिरसा मुंडा को गिरफ्तार कर बैरक संख्या 9 में रखा गया था, वह दिखेगा। बैरक में उनकी प्रतिमा के साथ उनसे जुड़ी सभी जानकारी, कुछ पत्र भी प्रदर्शित किए गए हैं।

    क्रांतिकारियों के संघर्ष की मिलेगी जानकारी
    ग्रामीण संस्कृति से रूबरू होकर उन आदिवासी क्रांतिकारियों के संघर्ष देखने को मिलेंगे, जिन्होंने ब्रिटिश राज के शोषण के खिलाफ उलगुलान किया। यहां 13 शहीदों की 10 फुट ऊंची प्रतिमा दिखेगी। संक्षिप्त वर्णन और चित्रों से जीवनी को जान सकेंगे।

    लाइट एंड साउंड शो के जरिए बिरसा के संघर्ष को दिखाया जाएगा
    जेल के चार बैरक को मिलाकर लाइट एंड साउंड शो के जरिए भगवान बिरसा मुंडा की पूरी जीवनी दिखाई जाएगी। यहां करीब 15 लोग एकसाथ इस शो को देख सकेंगे। बिरसा मुंडा के जन्म, संघर्ष से लेकर उनके निधन तक के दृश्य दिखाए जाएंगे।

    यहां चिल्ड्रेन जोन भी
    उद्यान के अंदर एक कोने में चिल्ड्रन जोन है, जहां स्केटिंग, रॉक क्लाइंबिंग, कई प्रकार के झूले बच्चों का मनोरंजन करेंगे। रांची में पहली बार िदल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तरह म्यूजिकल फाउंटेन दिखेगा, जहां आपको झारखंड की लोक संगीत भी सुनने को मिलेंगे।

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSCA में शुरू हुई टिकटों की बिक्री,12 घंटे की लाइन में लगकर टिकट खरीद रहे हैं लोग
    Next Article आरा में नवनिर्वाचित मुखिया की दिनदहाड़े हत्या, आसपास के इलाकों में सनसनी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    30 लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पिता ने की बेटे की हत्या, पैसे को लेकर हुआ था विवाद

    September 12, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को रिसालदार शाह बाबा उर्स में शामिल होने का दिया निमंत्रण

    September 12, 2025
    Latest Posts

    30 लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 12, 2025

    पिता ने की बेटे की हत्या, पैसे को लेकर हुआ था विवाद

    September 12, 2025

    CM हेमंत सोरेन को रिसालदार शाह बाबा उर्स में शामिल होने का दिया निमंत्रण

    September 12, 2025

    एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले IPL अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, कहा…

    September 12, 2025

    साहिबगंज को मिली राजधानी एक्सप्रेस की सौगात, अब दिल्ली का सफर आसान

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.