Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारत-न्यूजीलैंड T20 क्रिकेट मैच में बारिश बन सकती है विलन, चक्रवात से बारिश की आशंका
    खेल-सिनेमा

    भारत-न्यूजीलैंड T20 क्रिकेट मैच में बारिश बन सकती है विलन, चक्रवात से बारिश की आशंका

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रांची में 19 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 क्रिकेट मैच खेला जाना है. लेकिन इस मैच में बारिश विलन बन सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चक्रवातीय क्षेत्र के चलते आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र,ओड‍िशा में भारी बारिश की संभावना है. इसका असर झारखंड पर भी पड़ सकता है. इससे यहां 19 नवंबर को होने वाले T-20 इंटरनेशनल मैच में खलल पड़ने की आशंका है.

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 17 नवंबर से 19 नवंबर तक रांची में मौसम का मिजाज बदलेगा और यहां बारिश की संभावना रहेगी. 19 नवंबर के दिन को लेकर JSCA ने मौसम का पूर्वानुमान वेबसाइट पर अपलोड किया है. जिसमें रडार की स्थिति और आगामी 19 नवंबर को वेदर फोरकास्टिंग की जानकारी दी गई है. इसी से संबंधित मौसम पूर्वानुमान, रांची मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से भी जारी किया गया है और 19 नवंबर को रांची में भारी बारिश का अनुमान लगाया है.

    पिछले 24 घंटे में कई जगह हुई बारिश

    मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड राज्य में पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की तथा कहीं-कहीं पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक वर्षा 151.2 मिली मीटर सिमडेगा में दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया.

    जयपुर में होगा पहला मुकाबला

    बता दें कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच द्वीपक्षीय सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से हो रही है. इस दौरान दोनों टीम एक दूसरे के खिलाफ तीन टी-20 और दो टेस्ट मुकाबले खेलेंगी. टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले की शुरुआत जयपुर से हो रही है. जबकि दूसरा मैच 19 नवंबर को रांची में खेला जाएगा.वहीं तीसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में पारिवारिक क्लेश में जहर देकर 6 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी चाची गिरफ्तार
    Next Article लातेहार में तेज रफ्तार ने ली दो युवकों की जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.