Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में पारिवारिक क्लेश में जहर देकर 6 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी चाची गिरफ्तार
    बिहार

    बिहार में पारिवारिक क्लेश में जहर देकर 6 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी चाची गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया में पारिवारिक क्लेश में छह साल की बच्ची की खाने में जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है. जहर देने का आरोप मृतक बच्ची की सगी चाची पर लगा है.

    जानकारी के अनुसार, दियां गांव की रहने वाली मृतक बच्ची अनुष्का के पिता प्रेम शंकर सिंह का परिवार और उसकी चाची बबली सिंह का परिवार संयुक्त रुप से एक साथ रहते हैं. बताया जा रहा है कि घरेलू कलह और आपसी तनाव के कारण बबली सिंह ने बच्ची के खाने में जहर मिला दिया. खाना खाने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई.

    आरोप है कि बबली ने विषाक्त भोजन बच्ची के पिता और अन्य परिजनों को भी परोसा था. लेकिन उन सभी लोगों को हल्की-फुल्की उल्टी होकर रह गयी. लेकिन 6 वर्ष की अनुष्का जहर के प्रभाव को झेल नहीं सकी और उसकी मौत हो गई.

    बता दें कि जब अनुष्का उल्टी करने लगी तो उसके उल्टी को घर के पालतू मुर्गा खाने लगें और सभी 5 मुर्गा मर गए, जिसके बाद लोगों ने अनुष्का को डॉक्टर के पास ले गए. ग्रामीणों ने बताया कि गंभीर रुप से बीमार हुई बच्ची को बचाने की बहुत कोशिश की गई. कुछ समय के लिए उसकी स्थिति में सुधार देखने को मिला. लेकिन बाद में बच्ची ने दम तोड़ दिया. मासूम बच्ची की मौत से उसे घर में चीख-पुकार और कोहराम मच गया है. साथ ही गांव में भी मातम छा गया है.

    वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया थाना पुलिस ने आरोपित महिला बबली सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है.

    बताया जाता है कि बाद में आरोपी चाची के पिता सोनहन थाना के नसिलौटा गांव निवासी संजय सिंह तथा उसके भाई संजीव सिंह आकर हंगामा शुरू कर दिए. इसकी भी शिकायत मोहनिया थाना में की गई है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसूडान में अल-जजीरा के ब्यूरो प्रमुख गिरफ्तार, घर पर छापा मार लिया हिरासत में
    Next Article भारत-न्यूजीलैंड T20 क्रिकेट मैच में बारिश बन सकती है विलन, चक्रवात से बारिश की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.