Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Nov, 2025 ♦ 3:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»कंगना रनौत पर वरुण गांधी ने साधा निशाना तो एक्ट्रेस ने किया पलटवार, बोलीं- ‘जा और रो अब’
    मनोरंजन

    कंगना रनौत पर वरुण गांधी ने साधा निशाना तो एक्ट्रेस ने किया पलटवार, बोलीं- ‘जा और रो अब’

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कंगना रनौत को ‘पंगा गर्ल’ यूं ही नहीं कहा जाता. अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाली कंगना एक बार फिर से खबरों में छाई हुईं हैं. अपनी बात को ‘डंके के चोट’ पर कहने वाली कंगना ने हाल ही में देश आजादी को लेकर एक ऐसा बयान दे डाला कि कई लोगों को उनकी टिप्पणी बिलकुल पसंद नहीं आई, यहीं कारण हैं कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें अब जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं. सांसद वरुण गांधी ने कंगना रनौत के बयान को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद मंगल पाण्डेय, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस समेत लाखों स्वतंत्रा सेनानियों का अपमान बताया है, तो कंगना ने वरुण गांधी को झन्नाटेदार जवाब दिया.

    कंगना रनौत का वरुण गांधी को जवाब
    वरुण गांधी के ट्वीट को देख आगबबूला हुईं कंगना रनौत ने अपनी भड़ास एक बार फिर से सोशल मीडिया पर निकाली. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण गांधी के ट्वीट के साथ अपनी बात रखते हुए कहा- ‘मैंने 1857 के देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम का भी जिक्र किया था, जो नाकामयाब रहा था, जिसके कारण ब्रिटिश का अत्याचार और क्रूरता और बढ़ गई थी. हालांकि लगभग 100 साल बाद हमें गांधी जी के भीख मांगने पर आजादी मिली. जा और रो अब’

    वरुण गांधी का ट्वीट
    कंगना के इस बयान के बाद वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान और अब शहीद मंगल पांडेय ले लेकर रानी ल्क्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार. इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह ?’ कंगना ने वरुण को उनके इस ट्वीट का जवाब दिया है.

    कंगना के इस बयान से मचा बवाल
    कंगना रनौत एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंची हुई थीं. इस दौरान बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई और नेताजी सुभाषचंद्र बोस इन लोगों की बात करूं तो ये लोग जानते थे कि खून बहेगा, लेकिन ये भी याद रहे कि हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी का खून नहीं बहाए. उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई, पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी और जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है.’

    कंगना के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज
    कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है. आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति मेनन की शिकायत का सामना करना पड़ रहा है. राजनीतिक दल ने अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिए गए अपमानजनक बयानों की निंदा की और आग्रह किया कि कंगना के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए. उन्होंने मुंबई पुलिस को एक आवेदन दिया है, जिसमें कंगना रनौत पर उनके देशद्रोही और भड़काऊ बयानों के लिए धारा 504, 505 और 124ए के तहत कार्रवाई का अनुरोध किया गया है.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेहरादून में जनजाति महोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कहा- आदिवासी क्षेत्रों में खोले जाएंगे 450 स्कूल
    Next Article गोपालगंज में चुनावी रंजिश में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    Related Posts

    मनोरंजन

    किंग खंग जन्मदिन : 60 की उम्र में भी शाहरुख खान का स्टाइल बरकरार

    November 2, 2025
    मनोरंजन

    अल्लू अर्जुन के छोटे भाई Allu Sirish ने की सगाई, परिवार और फिल्मी सितारों ने दी बधाई

    November 1, 2025
    मनोरंजन

    दिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई-रोई बिनाले’ बॉक्स ऑफिस पर हिट

    November 1, 2025
    Latest Posts

    रामरेखा धाम के कार्तिक पूर्णिमा मेले को मिल गया राजकीय मेला का दर्जा, DC-SP ने किया शुभारंभ

    November 4, 2025

    घाटशिला में गरजीं कल्पना सोरेन, बोलीं- विकास और स्वाभिमान की लड़ाई है यह चुनाव

    November 4, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : आईजी ने सुरक्षा को लेकर की समीक्षा बैठक, भयमुक्त माहौल में मतदान कराने का निर्देश

    November 4, 2025

    बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौ’त… देखें वीडियो

    November 4, 2025

    झामुमो के FB पेज पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट, पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज

    November 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.