Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड पंचायत चुनाव: टाना भगत ने की पंचायत चुनाव रद्द कराने की मांग, रैली निकालकर सरकार को दी चेतावनी
    झारखंड

    झारखंड पंचायत चुनाव: टाना भगत ने की पंचायत चुनाव रद्द कराने की मांग, रैली निकालकर सरकार को दी चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार: पंचायत चुनाव को लेकर सरकार अभी तैयारी ही कर रही है. लेकिन चुनाव का विरोध शुरू हो गया है. लातेहार जिला मुख्यालय में झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे टाना भगत समुदाय के लोगों ने विशाल रैली निकालकर पंचायत चुनाव रद्द करने की मांग की.

    टाना भगत समुदाय के लोगों का कहना है कि झारखंड के 15 जिलों में संविधान के पांचवी अनुसूची के तहत पंचायत चुनाव कराना पूरी तरह असंवैधानिक है. पांचवी अनुसूची में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इन जिलों में शासन प्रशासन को नियंत्रण करने का अधिकार आदिवासी समुदाय को ही है. ऐसे में पंचायत चुनाव करवाकर सरकार पांचवी अनुसूची का उल्लंघन कर रही है. टाना भगत समुदाय के लोग सरकार से पंचायत चुनाव को रद्द करते हुए संविधान के पांचवी अनुसूची के तहत आदिवासियों को ग्राम पंचायत के विकास का पूरा अधिकार देने की मांग कर रहे हैं.

    प्रयोगशाला बन गया है झारखंड
    रैली में शामिल होने गुमला से आए जनार्दन टाना भगत, परमेश्वर टाना भगत के अलावा अन्य ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण आदिवासियों के विकास के लिए किया गया था. लेकिन राज्य निर्माण के 20 साल बाद भी यहां आदिवासियों का कोई विकास नहीं हुआ. राज्य में पंचायत चुनाव हुए. लेकिन उसका भी लाभ आदिवासी समाज को नहीं मिला. गांव का कुछ भी विकास नहीं हुआ. सरकार ने झारखंड को प्रयोग की धरती बनाकर रख दिया है. ऐसे में टाना भगत समुदाय के लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि पुरानी व्यवस्था के तहत एक बार विकास की जिम्मेवारी आदिवासी समुदाय को दी जाए, ताकि ग्राम समाज का विकास हो सके.

    बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे टाना भगत समुदाय के लोग

    पंचायत चुनाव का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में टाना भगत समुदाय के लोग लातेहार जिला मुख्यालय में पहुंचे. लातेहार बाजार से रैली निकालकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए समाहरणालय पहुंचे और सरकार के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराफेल डील : फ्रांसीसी ऑनलाइन पत्रिका मीडियापार्ट ने फिर किया सौदे में रिश्वतखोरी का दावा, फर्जी बिलों के जरिए बिचौलिए को 65 करोड़ रुपये का भुगतान
    Next Article समस्तीपुर में सफाईकर्मी की पुलिस कस्टडी में मौत पर LJP की मांग, रिटायर जज से हो मामले की जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.