Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»अमेरिका ने हटाए कोविड-19 संबंधी यात्रा प्रतिबंध, पर्यटकों के लिए खोले द्वार
    Uncategorized

    अमेरिका ने हटाए कोविड-19 संबंधी यात्रा प्रतिबंध, पर्यटकों के लिए खोले द्वार

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वाशिंगटन : अमेरिका ने कई देशों के यात्रियों पर कोविड-19 के मद्देनजर लगाए यात्रा प्रतिबंधों को सोमवार को हटा दिया है. इन देशों में मैक्सिको, कनाडा के अलावा यूरोप के ज्यादातर देश शामिल हैं.

    हवाई यात्रा के नए नियमों के तहत इन देशों के वही यात्री अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं, जो कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराकें ले चुके हैं. यात्रियों को पूर्ण टीकाकरण के प्रमाणपत्र और संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखानी होगी. सड़क मार्ग से यात्रा के नए नियमों के अनुसार, मैक्सिको तथा कनाडा से आने वाले लोगों को टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना होगा, लेकिन किसी तरह की कोई जांच रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होगी.

    सभी एयरलाइंस, यूरोप और अन्य जगहों से अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद कर रही हैं. यात्रा एवं विशलेषण कम्पनी ‘सिरियम’ के आंकड़ों के अनुसार, एयरलाइंस ब्रिटेन और अमेरिका के बीच पिछले महीने की तुलना में इस महीने उड़ानों में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. नियमों में बदलाव से, सड़क के रास्ते मैक्सिको तथा कनाडा आने-जाने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा होगा. कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण अमेरिका ने कुछ देशों से लोगों के देश आने पर रोक लगा दी थी.

    रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र के अनुसार, अमेरिका में केवल वहीं यात्री आ सकते हैं, जिन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आपात इस्तेमाल के लिए स्वीकृत किए गए किसी कोविड-19 रोधी टीके की पूर्ण खुराक ली हो. हवाई यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से जुड़ी पूर्ण जानकारी ‘एयरलाइंस’ को रखनी होगी, किसी भी नियम के उल्लंघन पर उन्हें 35,000 डॉलर तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article94 साल के हुए लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी समेत कई नेता पहुंचे बधाई देने
    Next Article सूडान: सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रहे सौ से अधिक लोग गिरफ्तार

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.