Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन
    मनोरंजन

    कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेंगलुरु : मशहूर कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार (29 अक्टूबर) को निधन हो गया. वह 46 साल के थे. दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालात गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली.

    मशहूर एक्टर पुनीत के निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ट्वीट कर शोक जताया है. सीएम ने लिखा, ‘ कर्नाटक के सबसे चहेते सुपरस्टार हम हमारे बीच नहीं रहे हैं यह बेदह दुखद और चौंकाने वाली खबर है, एक बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान और जिसकी भरपाई करना मुश्किल है. ईश्वर से प्रार्थना, राजकुमार के परिवार और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में सहनशक्ति दे.’

    बता दें कि पुनीत राजकुमार कन्नड़ सुपरस्टार डॉ राजकुमार के सबसे छोटे बेटे एवं केएफआई के एक प्रमुख स्टार शिवराज कुमार के छोटे भाई हैं. एक बाल कलाकार के रूप में वे 12 फिल्मों में दिखाई दिए हैं. उन्होंने 1986 में फिल्म बेट्टद हूवु के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीता है.

    1980 के दशक में एक बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में दिखाई देने के बाद पुनीत राजकुमार ने फिल्म अप्पू में एक अग्रणी भूमिका के साथ अपने फिल्मी सफ़र की शुरुआत की. यह एक बहुत बड़ी हिट फिल्म रही थी. उन्हें आकाश (2005), अरसु (2007), मिलन (2007) और वंशी (2008) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है जो अभी तक उनकी सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलताएं रही हैं.

    2007 में आरसु में अपने अभिनय के लिए उन्होंने एक फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त किया और 2008 में मिलन में अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें कर्नाटक राज्य का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एम्स निर्माण का किया स्वागत, कहा- राजनीतिक द्वेष भूल साथ मिलकर करेंगे काम
    Next Article आर्यन खान का बेल ऑर्डर जारी, कोर्ट की इन शर्तों का करना होगा पालन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.