Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का जलवा, 95 में 65 सीटों पर बाजी मारी
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का जलवा, 95 में 65 सीटों पर बाजी मारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2019No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    रांची । छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जलवा रहा। विश्वविद्यालय की 95 सीटों में से 65 पर विद्यार्थी परिषद समर्थकों ने बाजी मारी है। इस बार भी एनएसयूआई का खाता नहीं खुला। जेसीएम, जेवीसीएम, झारखंड छात्र संघ के अलावा वाम दल से जुड़े छात्र संगठनों के प्रत्याशी जीत का मुंह भी नहीं देख सकें। रांची यूनिवर्सिटी के पीजी विभाग समेत 19 शिक्षण संस्थानों में पांच-पांच पदों के लिए (कुल 95 पद) के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई थी। शुक्रवार को हंगामा के बीच मतों की गिनती के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में उभरा है। एबीवीपी समर्थकों ने 95 में 65 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं आदिवासी छात्र संघ (एसीएस) को कुल 22 सीटें मिलीं हैं। इसी प्रकार छात्र आजसू ने कुल छह सीटों पर कब्जा किया है। दो निर्दलीय प्रत्याशी भी जीतने में सफल हुए हैं। एनएसयूआई का पिछले वर्ष की तरह इस बार भी खाता नहीं खुला है। इसी प्रकार जेसीएम, जेवीसीएम, झारखंड छात्र संघ, वाम दल से जुड़े छात्र संगठनों के एक भी प्रत्याशी निर्वाचित नहीं हुए हैं।
    विश्वविद्यालय स्तर एबीवीपी का पांच सीटों पर कब्जा तय

    पीजी विभागों और कॉलेजों में जीते हुए प्रत्याशी यूनिवर्सिटी स्तर पर पांच छात्र प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। पांचों सीटों पर जीत के लिए 48 की जादुई आंकड़ा की ज़रूरत है। एबीवीपी समर्थित का 65 सीट रहने के चलते सभी पांचों सीटों पर जीत तय है। अब यूनिवर्सिटी स्तर पर चुनाव सिर्फ औपचारिकता रह गयी है।

    पिछले वर्ष भी एबीवीपी का था पांचों सीट पर कब्जा
    आरयू छात्र संघ चुनाव में पिछले वर्ष 2018 में एबीवीपी का पांचों सीट पर जीत हुई थी। तब कुल 80 सीटों में 41 एबीवीपी समर्थकों की जीत हुई थी। वहीं एसीएस के 24 और छात्र आजसू के 23 प्रत्याशियों की जीत हुई थी। दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चचनित होकर आए थे।
    ज्ञान, शील ,एकता की पाठशाला है विद्यार्थी परिषदः धर्मपाल सिंह
    भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने छात्र संघ चुनाव में परिषद को जीत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ज्ञान, शील ,एकता की पाठशाला है विद्यार्थी परिषद। उन्होंने कहा प्रदेश की युवा शक्ति ने कॉलेज कैंपस से क्षेत्रीयता,परिवारवाद और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाली ताकतों को मोहतोड़ जवाब दिया है। एबीवीपी की शानदार सफलता पर बधाई देने वालों में आदित्य साहू, हेमलाल मुर्मू, सत्येन्द्र तिवारी, प्रणव वर्मा, प्रिया सिंह, महामंत्री दीपक प्रकाश, सांसद सुनील सिंह, विधायक अनंत ओझा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज सिंह, नवीन जायसवाल, मुनेश्वर साहू, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, जेबी तुबिद, राजेश शुक्ला, प्रवीण प्रभाकर, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शहदेव, अनिल सिन्हा, मिस्फिका हसन, गणेश मिश्रा, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, तारिक इमरान, सूर्यमणि सिंह, प्रेम मित्तल, रविनाथ किशोर, उमाशंकर केडिया, रमेश पुष्कर, चंद्रप्रकाश आदि शामिल है।
    ‘बदलाव यात्रा’ पर निकले झामु के साथ कांग्रेस को छात्रों ने ‘निकास यात्रा’ पर भेजाः भाजपाभाजपा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को रांची विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों के चुनाव में प्रचंड  जीत हासिल करने के लिए बधाई दी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा एबीवीपी की जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि युवाओं की पहली पसंद राष्ट्रवादी विचारधारा पर चलने वाले संगठन है। इस चुनाव से यह स्पष्ट हो गया कि  ‘बदलाव यात्रा’ पर निकले झारखंड मुक्ति मोर्चा को छात्रों ने ‘निकास यात्रा’ पर भेज दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के छात्र संगठन का खाता भी नहीं खुला। पूरे देश से साफ हो रही कांग्रेस की एनएसयूआई का भी खाता नहीं खुला। यह स्पष्ट दिखाता है कि युवाओं का और छात्रों का रुझान राष्ट्रवादी विचारधारा वाले दलों के प्रति कितना ज्यादा है। झारखंड में सरकार बनाने का दावा करने वाले इन दलों को छात्रों ने इनकी राजनीतिक औकात बता दी।

    ABVP jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेकॉन में महिला सशक्तीकरण पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article आज 21 सितंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.