Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»ड्रग्स केस : आर्यन खान के वॉट्सऐप से डिलिट चैट और बैंक डिटेल खंगाल रही एनसीबी
    मनोरंजन

    ड्रग्स केस : आर्यन खान के वॉट्सऐप से डिलिट चैट और बैंक डिटेल खंगाल रही एनसीबी

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई. नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो क्रूज शिप से ड्रग्स जब्त होने के मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत सभी गिरफ्तार आरोपियों के वित्तीय लेनदेन की जांच कर रहा है. इसके लिए आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से हटाए गए संदेशों और व्हाट्सएप चैट को निकाल रहा है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

    नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से जुड़े अधिकारी ने यह भी कहा कि एजेंसी 26 अक्टूबर को बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई के लिए निर्धारित आर्यन खान की जमानत याचिका का विरोध करेगी. एनसीबी 2 अक्टूबर को मुंबई तट पर एक क्रूज शिप पर छापा मारने और कथित तौर पर ड्रग्स जब्त करने के बाद से अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

    आरोपियों की आय के स्रोतों की भी जांच कर रही है NCB
    एनसीबी अधिकारी ने कहा कि जांच दल पहले ही ऐसे कुछ आरोपियों के लेन-देन के रिकॉर्ड एकत्र कर चुका है, जिनसे ‘व्यावसायिक’ इस्तेमाल में लाए जाने वाले या बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त हुए थे. एजेंसी आरोपियों की आय के स्रोतों की भी जांच कर रही है.

    अधिकारी ने कहा कि जांच दल आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से हटाए गए संदेशों और व्हाट्सएप चैट को निकाल रहा है और जांच कर रहा है कि क्या उन्होंने एक दूसरे के साथ संवाद करने के लिए किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है.

    आरोपियों के पास से एमडीएमए बरामद
    एनसीबी ने छापेमारी के दौरान कथित तौर पर कुछ आरोपियों के पास से एमडीएमए बरामद किया था. अधिकारी ने कहा कि यह पदार्थ ज्यादातर यूरोप और अमेरिका से मंगवाया जाता है और एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने इसे कहां से हासिल किया.

    एनसीबी अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री अनन्या पांडे से एनसीबी ने मामले के संबंध में पूछताछ की है और वह जांच में सहयोग कर रही हैं. उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को एजेंसी ने शहर में छह स्थानों पर तलाशी ली और कुछ संदिग्धों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए.

    इससे पहले सुबह शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में एनसीबी कार्यालय पहुंचते देखा गया. एनसीबी की एक टीम बृहस्पतिवार उपनगरीय बांद्रा में शाहरुख खान के आवास ‘मन्नत’ पहुंची थी.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटी20 विश्व कप के महा मुकाबले में क्या होगी पाकिस्तान को चित करने की भारतीय रणनीति
    Next Article जमशेदपुर में महिला ने लोन चुकाने के दबाव में नदी में कूद की आत्महत्या, कंपनी के बढ़ते दबाव से तंग आकर लिया फैसला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.