Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में मॉक ड्रिल: JSCA क्रिकेट स्टेडियम में आतंकी का हमला, NSG कमांडो और झारखंड ATS ने किया विफल
    झारखंड

    रांची में मॉक ड्रिल: JSCA क्रिकेट स्टेडियम में आतंकी का हमला, NSG कमांडो और झारखंड ATS ने किया विफल

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में एटीएस की टीम को एनएसजी की टीम ट्रेनिंग दे रही है. एनएससी की तर्ज पर झारखंड एटीएस को तैयार किया जा रहा है. इस कड़ी में रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में एनएसजी की टीम के साथ मिलकर एटीएस ने मॉकड्रिल में भाग लिया. NSG कंमाडो की टीम के साथ एटीएस ने सीखा कि अगर स्टेडियम में आतंकवादी हमला या फिर किसी दूसरे तरह का हमला हो जाए तो आतंकवादियों या फिर दूसरे उपद्रवियों से कैसे निपटा जाए.

    आतंकवादी हमले को लेकर हुआ मॉक ड्रिल
    अचानक राजधानी में यह खबर फैली की धुर्वा स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आतंकवादियों ने हमला कर दिया है, जिसके बाद आनन-फानन में झारखंड एटीएस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आतंकियों को धर दबोचा. सात आतंकियों के स्टेडियम में घुसने की सूचना दी गई थी, जिन्हें एटीएस और एनएसजी कमांडोज ने धर दबोचा. दरअसल ये एक मॉक ड्रिल था ताकि झारखंड एटीएस की टीम अपने आपको उसका काबिल बना सके कि किसी भी आतंकी हमले से निपट सके. झारखंड एटीएस के एसपी प्रशांत आनंद के साथ लगभग 50 से अधिक जवानों ने इस ड्रिल में भाग लिया.

    एनएसजी के साथ चल रही ट्रेनिंग
    झारखंड आतंकियों के स्लीपर सेल को लेकर बदनाम रहा है. जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग और पाकुड़ जैसे शहरों से समय-समय पर आतंकियों की गिरफ्तारी की गई है. इसे देखते हुए ही झारखंड में आतंकवादी निरोधी दस्ते का गठन किया गया था. झारखंड एटीएस संगठित आपराधिक गिरोह के साथ-साथ स्लीपर सेल के खिलाफ भी लगातार काम कर रहा है. नई रणनीति के तहत अब एनएसजी कमांडो के साथ एटीएस के जवानों की ट्रेनिंग करवाई जा रही है ताकि वह किसी भी तरह के हमले को रोक सके. एटीएस एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि यह एटीएस की रेगुलर ड्रिल है जिसे एनएसजी के साथ किया जा रहा है. आने वाले दिनों में झारखंड के सभी प्रमुख स्थानों पर भी यह ड्रिल किया जाएगा.

    जेसीए स्टेडियम में होना है भारत-न्यूजीलैंड T20 मैच
    रांची के जेसीए स्टेडियम में ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 का मैच होना है. उससे पहले यह ड्रिल बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, हालांकि एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक मैच को लेकर यह ड्रिल नहीं था यह एक रेगुलर ड्रिल है जिसे एनएसजी के साथ किया गया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा, केन्द्र से मिले पैसे खर्च नहीं कर रही राज्य सरकार
    Next Article नेशनल टारगेट बॉल प्रतियोगिता पर झारखंड महिला टीम का कब्जा, गोल्ड मेडल जीतकर खिताब किया अपने नाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.